Corona_Updates

#Ranchi: सरकार ने हाइकोर्ट को बताया- बुंडू में बॉडी डिस्पोजल के लिए जमीन चिह्नित की गयी है

  • कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों पर हाइकोर्ट में हुई सुनवाई, कहा- युद्ध जैसी स्थिति

Ranchi: कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों पर शुक्रवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. कोरोना को लेकर राज्य की वर्तमान स्थिति को हाइकोर्ट ने गंभीर बताया. अदालत ने कहा कि यह युद्ध जैसी स्थिति है. इससे निपटने के लिए सरकार को प्रयास करना होगा.

राज्य सरकार ने इसके जवाब में कहा कि कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं. अदालत ने पूछा कि इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त मैन पावर है या नहीं. इसके साथ ही अदालत ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह कोरोना को लेकर बुलेटिन जारी करे. बता दें कि इससे पहले 7 अप्रैल को इस मामले को लेकर सुनवाई हुई थी. इसके बाद 17 अप्रैल को अगली सुनवाई की तारीख तय की गयी थी.

इसे भी पढ़ें – ब्रिटेन की गृहमंत्री ने माफी मांगी, कनाडा के रक्षा मंत्री लाइन में लगे… और हमारे मंत्री ब्लेम गेम में व्यस्त !

5 जनहित याचिकाओं पर सुनवाई

कोरोना से संबंधित 5 जनहित याचिकाओं पर हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. सभी मामलों को एकीकृत कर सुनवाई की गई. 24 अप्रैल को सभी मामलों में अगली सुनवाई के लिए तारीख तय की गई है. सरकार के द्वारा 24 को एफिडेविट के माध्यम से जवाब दिया जायेगा. इसके अलावा हाइकोर्ट में गुलाब चंद प्रजापति की जनहित याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. सरकार के जवाब से कोर्ट ने संतुष्टि जतायी है. बॉडी डिस्पोजल जनहित याचिका पर सरकार ने बताया कि बुंडू में ज़मीन चिन्हित की गयी है. यहां बॉडी जलाने और दफ़नाने के लिए जमीन चिह्नित की गयी है.

इसे भी पढ़ें – #Dhanbad: कोरोना पॉजिटिव के घर से तीन किमी का एरिया कंटेनमेंट जोन के रूप में चिह्नित, लगाया गया कर्फ्यू

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 29 हो गयी है

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लगातार नये मामले सामने आ रहे हैं. गुरुवार को एक मरीज धनबाद में मिला था. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 29 हो गयी है. इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है. धनबाद में कोरोना का खाता खुलने के बाद अब राज्य के 24 में से एक चौथाई जिले संक्रमण की चपेट में आ गये हैं. अभी तक सबसे ज्यादा मामले रांची के हिंदपीढ़ी में सामने आये हैं. यहां 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं. वहीं बोकारो में अबतक नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं. दोनों ही जगह एक-एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें – #LockDownEffect: बीमार बेटे से मिलने के लिए 6 राज्यों की यात्रा करके राजस्थान पहुंची मां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button