
Palamu: कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. पुलिस के द्वारा इसका अनुपालन करवाया जा रहा है. इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान जिले के टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला में लॉकडाउन का पालन करवाने गयी पुलिस को धमकी मिली.
इस दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द भी कहे. इस मामले में मेदिनीनगर टाउन थाना में 8 नामजद समेत 200 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसे भी पढ़ें – ब्रिटेन की गृहमंत्री ने माफी मांगी, कनाडा के रक्षा मंत्री लाइन में लगे… और हमारे मंत्री ब्लेम गेम में व्यस्त !
क्या है मामला
पुलिस को सूचना मिली थी कि टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी चानमारी में करीब 300 – 400 लोग जमा हैं. इसी सूचना के आधार में पुलिस मौके पर पंहुची और माइक से लॉकडाउन का पालन करने का अनुरोध किया. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और अपशब्द कहे. इस दौरान पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी गयी.
इसे भी पढ़ें – #CoronaCrisis के समय डोर स्टेप सहायता के लिये डाक विभाग से ली जायेगी मदद, उपायुक्तों को दिया गया निर्देश
8 नामजद सहित 200 लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस के साथ अभद्रता और धमकी देने के मामले में टाउन थाना में 8 नामजद सहित 200 लोगों पर मामला दर्ज किया गया. सभी आरोपियों के ऊपर धारा 188/186/ 269 /27 504/34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन मामले में आठ नामजद लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi: सरकार ने हाइकोर्ट को बताया- बुंडू में बॉडी डिस्पोजल के लिए जमीन चिह्नित की गयी है



