Corona_Updates

#Covid-19 : इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 100 डॉक्टरों की मौत

Rome : इटली में फरवरी में शुरू हुए कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से अब तक इस वैश्विक महामारी के कारण 100 चिकित्सकों की मौत हो चुकी है.

इटली के स्वास्थ्य संगठन एफएनओएमसीईओ ने गुरुवार को यह जानकारी दी. एफएनओएमसीईओ के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, ‘‘कोविड-19 के कारण 100 चिकित्सकों की जान गई. दुर्भाग्य से शायद इस वक्त तक यह आंकड़ा 101 होगा.’’

इसे भी पढ़ें – हिंदपीढ़ी से पकड़े गये तबलीगी जमात के 17 विदेशी नागरिकों पर मामला दर्ज, टूरिस्ट वीजा पर आये थे भारत

इटली में 17,669 लोगों की हो चुकी है मौत

संक्रमण के कारण जान गंवानेवाले चिकित्सकों में वे सेवानिवृत्त चिकित्सक भी शामिल हैं जिन्हें सरकार ने एक महीने पहले कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद के लिए बुलाना शुरू कर दिया था. कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक 17,669 लोगों की मौत इटली में हुई है.

इटली की मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक 30 नर्सें और नर्सिंग सहायकों की भी इस संक्रमण के कारण मौत हो गय़ी है. एफएनओएमसीईओ की वेबसाइट पर संगठन के अध्यक्ष फलिप्पो एनेली ने कहा कि अब भी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों को वायरस के खिलाफ बिना किसी सुरक्षा के लड़ाई में उतारने देना न्यायोचित नहीं है.

रोम के आईएसएस सार्वजिनक स्वास्थ्य संस्थान का अनुमान है कि इटली के संक्रमित लोगों में से दस फीसदी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में काम करते हैं.

इसे भी पढ़ें – कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र ने दिया 15000 करोड़ का इमरजेंसी पैकेज, कई राज्यों को मिलेगा पैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button