
Bareilly : बरेली की शहदानावाली दरगाह में राजस्थान, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से आये कम से कम 200 लोगों को पुलिस ने यहां से हटाया.
उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद घर भेजा गया और होम क्वारंटाइन में रहने की हिदायत दी गयी. बड़ी संख्या में पुलिस बल ने दरगाह पहुंच कर उसे खाली कराया. बताया जा रहा है कि ये लोग पिछले 10 दिनों से यहां ठहरे हुए थे.
इसे भी पढ़ें – MP में #CoronaVirus से संक्रमित पत्रकार व उनकी बेटी हुए स्वस्थ
दस दिन से मौजूद थे
दरगाह के मुतवल्ली वाजिद अली ने बताया कि दरगाह में राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई जगहों के करीब 200 लोग 10 दिनों से मौजूद थे.
उन्होंने दावा किया कि जब जनता कर्फ्यू लगा तो उसके अगले दिन 23 मार्च को उन्होंने बारादरी थाने में पत्र लिख कर दरगाह में मौजूद लोगों को उनके घर भिजवाने का अनुरोध किया था, लेकिन किसी ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात एसपी सिटी रविन्द्र कुमार, एएसपी अभिषेक वर्मा और एडीएम ने थाना बारादरी पुलिस के सहयोग से दरगाह को खाली करवाया.
इसे भी पढ़ें- #Lockdown21: गुजरात में फंसे राज्य के मजदूरों ने सीएम से मांगी मदद, वीडियो वायरल होने पर कंपनी ने देर रात पहुंचाया राशन
इलाज कराने आते हैं लोग
एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि दरगाह पर लोग इलाज कराने के लिए आते हैं. यहां पर करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच करवा कर निजी वाहनों से उनके घरों में भेज दिया है. इन लोगों को अपने-अपने घरों में पृथक रहने को कहा गया है.
साथ ही एएसपी ने वाजिद अली के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि दरगाह खाली कराने के लिए उन्होंने 23 मार्च को एक चिट्ठी लिखी थी.
इसे भी पढ़ें – #Garhwa के क्वारेंटाइन सेंटर पर बड़ी लापरवाहीः कोरोना संदिग्ध के लिए बच्चे बना और परोस रहे खाना, प्रशासन बेखबर



