Corona_Updates

#Lockdown21: गुजरात में फंसे राज्य के मजदूरों ने सीएम से मांगी मदद, वीडियो वायरल होने पर कंपनी ने देर रात पहुंचाया राशन

देवघर और दुमका के 82 मजदूर फंसे हैं गुजरात में

 आ गई थी भूखे रहने की नौबत

 वीडियो वायरल होने के बाद मजदूरों को मिला राशन

Ranchi: लॉकडाउन की वजह से देश के विभिन्न हिस्से में झारखंड के मजदूर भी फंसे हैं. जैसे-जैसे लॉकडाउन के दिन बीतते जा रहे हैं, मजदूरों के पास बचा-खुचा राशन और पैसे भी समाप्त होते जा रहे हैं. राशन खत्म होने की वजह से मजदूरों को भूखे रहने की नौबत भी आ गई.

इसे भी पढ़ेंः#LockDown21 : लॉकडाउन का पालन नहीं करनेवालों पर हो रही कार्रवाई, तीन दिनों में 131 वाहन जब्त, 251 को शो-कॉज

भूखे रहने की हालत के बीच दुमका और देवघर के करीब 82 मजदूर गुजरात के दादरा नगर हवेली में फंसे हैं. इन मजदूरों ने वीडियो क्लीप जारी कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगायी है.

इन मजदूरों द्वारा जारी वायरल वीडियो में कहा गया है कि वे लोग गुजरात के दादरा नगर हवेली के वेलगाम स्थित अभिसारी बेकिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करने के लिए आये थे. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी लॉकडाउन के कारण सभी की स्थिति खराब हो गई है. मजदूरों ने कहा कि उनका राशन खत्म हो गया है और भूखे रहने की स्थिति आ गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राशन की व्यवस्था करने के साथ ही घर वापस ले जाने की गुहार लगाई है.

इसे भी पढ़ेंःGood News :  रेलवे ने 15 अप्रैल से सेवाएं बहाल करने के लिए तैयारी शुरू की, राजस्थान में चरणबद्ध खत्म हो सकता है लॉकडाउन

वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने ली राशन की जिम्मेवारी

दादरा नगर हवेली में फंसे मजदूर सरकार मुर्मू ने न्यूजविंग को बताया जब वीडियो वायरल हुआ, तब कंपनी के लोग रात के 10 बजे राशन लेकर आये. कंपनी के लोगों ने सभी मजदूरों से कहा कि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी. सरकार मुर्मू कहते हैं कि पहले राशन पैसा देकर भी खोजने से नहीं मिलता लेकिन रात से हम लोगों के राशन का इंतजाम हो गया है और इसकी जिम्मेवारी कंपनी ने ली है.

इसे भी पढ़ेंःइन तथ्यों व आंकड़ों से समझें देश को बेकार की बातों में क्यों उलझा रहे हैं पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button