
JAMSHEDPUR : चक्रधरपुर के पवन चौक पर दो युवक में जमकर मारपीट हुई. जिसमे टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद टोटो चालक का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टोकलो रोड निवासी टोटो चालक मनीष कुमार बर्मन और टोकलो रोड निवासी भेलपुरी बेचने वाले मिथुन के बीच पवन चौक पर किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए. इस मारपीट में टोटो चालक मनीष बुरी तरह जख्मी हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगो ने घायल उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां पर घायल टोटो चालक के सर पर 14 टाका लगाया गया. चोट गहरी होने के कारण मरहमपट्टी कर ऑन ड्यूटी डॉक्टरों के द्वारा उसे सिटीस्किन करने का निर्देश दिया गया. मारपीट के बाद मिथुन भाग गया है. इधर घायल टोटो चालक इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक चक्रधरपुर थाना में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है.




