
Ranchi/Gumla: गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिता पंचायत में जिला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग का कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणो के बीच खेल सामग्री और कपड़ो का वितरण किया गया. इस मौके पर गुमला एसपी एहतराम वकारिब ने कहा गांव के समुचित विकास के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है. नक्सल गतिविधियों के कारण आज गांव का विकास अधूरा पड़ा है. ऐसे में यदि नक्सल गतिविधियों की समाप्ति हो जाए तो इससे गांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. एसपी ने कहा कि अंधविश्वास व नशापान से दूर रहकर ग्राम विकास में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं. लोग नशा से दूर रहे. जिससे गांव के विकास में सहयोग प्राप्त होगा.
इसे भी पढ़े: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएवी पुंदाग की स्वर्णिम का उम्दा प्रदर्शन

मानव तस्करी को लेकर भी ग्रामीणों से अपील
इस दौरान मानव तस्करी के बारे में भी लोगों को जागरुक किया गया. मौके पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गांव के अनेको टोलों से आए ग्रामीणों व युवकों के बीच कंबल, धोती आदि के साथ साथ खेल कूद सामग्री भी पुलिस अधिकारियों द्वारा वितरित की गई. फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच जर्सी,किट आदि का वितरण किया गया. इस मौके पर कई गांव के सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे. इस कार्यक्रम में एसपी के अलावा एसडीपीओ बसिया, कामडारा थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.





