ChaibasaCrime NewsJharkhand

Chakradharpur : बंदगांव के कारिका में अंधाधुन फायरिंग करने वाला पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार, नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने वाले को भी पुलिस ने पकड़ा

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना के कारिका गांव में पीएलएफआई नक्सलियों ने 17 जनवरी को अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस घटना में एक महिला भी घायल हो गई थी. इसी मामले में चाईबासा पुलिस ने बंदगांव निवासी निरल पूर्ति उर्फ निरल टोपनो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने निरल की निशानदेही में 160 राउंड गोली बरामद की है. निरल वर्तमान में जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया के लिए काम करता है. जानकारी देते हुए चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को बंदगांव थाना क्षेत्र के कारिका गांव में रात लगभग 11:00 बजे 8 से 10 संख्या में पीएलएफआई नक्सली गांव पहुंचे थे. बाद में किसी कारण नक्सलियों का विरोध शुरू हुआ जिससे पूरा गांव नक्सलियों के खिलाफ में बिगुल फूंक दिया. इसी दौरान जान बचाने के लिए नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की जिससे कारिका गांव निवासी करमी हासा पूर्ति के पैर में गोली लग गई. घटना की सूचना मिलने के बाद बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार द्वारा एंबुलेंस भेज महिला को बेहतर इलाज के लिए खूंटी भेजा गया था जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया था. गुप्त सूचना मिली थी कि मामले का आरोपी निरल अपने घर आया हुआ है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. एक और मामले में पुलिस ने नक्सलियों के लिए लेवी वसूलने वाले बिरसा पूर्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनो को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button