
Chaibasa : मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वार पैदल चल रही महिला को धक्का मारने से बच्चा समेत 3 लोग घायल हो गए हैं. तीनों घायलों को इलाज के लिए मजदूर नेता सिकंदर जामुदा अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया जहां पर तीनों घायलों का इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार खरसावां जोजोडीह निवासी सनातन बांकिरा अपने ससुराल जेनाबेड़ा गांव गया था। रविवार की शाम बाईक से जोजोडीह अपने घर जा रहा था. उसके बाइक में दो रिश्तेदार बैठे थे. एतलबेड़ा गांव के समीप सुकुरमनी बोदरा अपने एक साल के बेटे मनीष बोदरा को गौद में लेकर पैदल घर जा रही थी, इसी दौरान नशे में बाईक चला रहे सनातन बांकिरा धक्का मार दिया। दुर्घटना में महिला समेत बच्चा घायल हो गया। वहीं बाईक चालक सनातन बांकिरा भी घायल हैं। जबकि बाईक में बैठे अन्य लोग ठीक है। मजदूर नेता सिकंदर जामुदा घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिकी उपचार होने के बाद सामान्य चोटे आई सनातन बांकिरा, बच्चा मनीष बोदरा को छोड़ दिया, जबकि गंभीर रुप से घायल महिला का इलाज चल रहा है।




