JharkhandLead NewsRanchi

गिरिडीह के फुलवारघाटी में ऑटो और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर, एक महिला समेत दो की मौत

Giridih : गिरिडीह के धनवार प्रखंड और घोड्थम्भा ओपी के डोरंडा-गावां मेन रोड के फुलवारघाटी में ऑटो और बोलेरो के बीच शनिवार दोपहर जबरदस्त टक्कर हुई. इसमें दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी बतायी जा रही है, जिसका इलाज किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा जिला के अकबरपुर से शुक्रवार देर शाम को झारखंड धाम पूजा करने दर्जन भर ऑटो और ट्रैक्टर से लोग पहुंचे थे. दूसरे दिन शनिवार की सुबह सभी पूजा कर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे. इसी क्रम में धनवार और तीसरी सीमा के घोड्थम्भा ओपी क्षेत्र के फुलवार घाटी चढ़ने के क्रम में भक्तों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित हो कर पीछे की ओर लुढ़कने लगा और पीछे से आ रहे बोलेरो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया. बोलरो से टक्कर होते ही ऑटो पलट गया और उसमें सवार लगभग छह-सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस घटना में 55 वर्षीय कुलदीप कुशवाहा की मौत हो गयी. वह नवादा के साहपुर गांव के रहनेवाले थे. एक महिला 70 वर्षीय सबिया देवी की ईलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि 45 वर्षीय अनिसिया देवी गंभीर रूप से जख्मी बतायी जा रही हैं. फिलहाल, वो खतरे से बाहर बतायी जा रही हैं कई और घायलों का इलाज भी किया जा रहा है. इधर जानकारी मिलने के बाद घोड्थम्भा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है. जबकि बोलेरो पर सवार सभी लोग बोलेरो को घटना स्थल पर ही छोड़ कर भाग गये. पुलिस बोलेरो को जब्त कर जांच में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें – पांच दिनों से लापता सीसीएलकर्मी का बंद पड़े पोखरिया खदान से संदेहास्पद स्थिति में मिला शव

Related Articles

Back to top button