
Ranchi : झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. झारखंड पुलिस के कर्मी भी इसकी चपेट से दूर नहीं हैं. पुलिसकर्मी भी तेजी से कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. सैकड़ों पुलिसकर्मी अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. शायद ही कोई जिला बचा हो जहां पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाये गये हैं. अब तक राज्य में 1616 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. पिछले 21 दिनों की बात करें तो पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है. हर दिन राज्य में औसतन 73 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद दो बड़े नेता सहित 54 लोग कोरोना पॉजिटिव
1616 पुलिसकर्मी हुए हैं कोरोना संक्रमित
राज्य में 3 अगस्त तक 1616 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. 1 एएसपी, 10 डीएसपी, 17 इंस्पेक्टर, 135 दारोगा, 2 उच्च वर्गीय लिपिक, 178 एएसआइ, 5 मुंशी, 176 हवलदार, 982 आरक्षी/चालक, 54 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी और 56 होमगार्ड के जवान कोरोना संक्रमित हुए हैं. जिनमें 404 पुलिसकर्मी ठीक हो गये हैं. जैप-2 के पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार के सदस्य और सीएमओ के कर्मी जांच में पाये गये कोरोना निगेटिव
कोरोना की चपेट में हर दिन आ रहे 73 पुलिसकर्मी
कोरोना की चपेट में पुलिसकर्मी तेजी आ रहे हैं. इस बात का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च 23 मार्च से लेकर 13 जुलाई तक राज्य में सिर्फ 66 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये. जिसके बाद 16 जुलाई को इसकी संख्या बढ़ कर 96 हो गयी. वहीं 18 जुलाई को 179, 20 जुलाई को 230 और 25 जुलाई को 477, 27 जुलाई को 645 और 3 अगस्त तक यह संख्या बढ़ कर 1616 हो गयी.
पुलिसकर्मियों का नहीं हुआ 50 लाख का जीवन बीमा
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों के लिए 50 लाख के जीवन बीमा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सरकार को पत्र लिखा था. मुख्यालय ने सरकार को पत्र लिखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की तरह ही झारखंड के पुलिसकर्मियों को भी 50 लाख का जीवन बीमा लाभ देने का अनुरोध किया था. इसके बाद भी अब तक पुलिसकर्मियों का 50 लाख का बीमा नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें – 850 पैरामेडिकल कर्मी एक दिन की हड़ताल पर, कोरोना की जांच पर पड़ा असर




Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.