
Jamshedpur : संत गाडगे की जंयंती पर बुधवार की शाम साकची के बोधी सोसायटी भवन में संत गाडगे जयंती मंच की ओर से जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संत गाडगे के चित्र पर मार्ल्यापण करके और पुष्प अर्पित करके किया. मौके पर मुख्य रूप से राजद लोकतांत्रिक संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष सह संत गाडगे जागृति मंच की शारदा देवी, मंच के अध्यक्ष उपेंद्र रजक, संयोजक भोला रजक आदि मौजूद थे.
शारदा देवी ने कहा कि संत गाडगे का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र में हुआ था. वे एक गरीब परिवार के थे. उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया था. दिशा भी दिखायी थी. आज उनके कार्यों को याद करने के साथ-साथ उनके बताये मार्ग पर चलने की भी जरूरत है. तभी समाज को आगे लेकर जा सकते हैं. इसके लिये युवाओं से आगे आने की भी अपील उन्होंने की. समारोह में मंच के अध्यक्ष उपेंद्र रजक, संयोजक भोला रजक, किशोर कुमार, डॉ राजेंद्र रजक, बिमल रजक, अशोक चौधरी, संजीव कुमार, भोपाल रजक, संजय कुमार, डॉ अजय राय, हरिनंदन रजक, आरसी प्रसाद, तिलेश्वर साहू, रामपूजन राय, मिथिलेश, गोपाल रजक, रंगलाल, गुलशन, रामाशीष राम, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- झारखंड के विश्वविद्यालयों में पांच हजार से अधिक शिक्षकों की जरूरत, फिलहाल 2030 पद रिक्त




