
Nalanda: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में अब अफीम की खेती का मामला सामने आया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छबीलापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 12 कट्ठा जमीन में लगाई गई अफीम की फसल को गुरुवार को नष्ट कर दिया है.
पुलिस ने जमीन मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है. पूरे मामले पर छबीलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों को मिली सूचना के आधार पर डीएसपी और दंडाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. पोस्ता दाना के पौधों से अफीम बनाने का काम किया जा रहा था. जिन 10 लोगों की जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर रस्सेल प्लस टू विद्यालय में छात्र-छात्रा के बीच मारपीट ने पकड़ा तूल, 2 घंटे तक पूरा परिसर रहा अशांत




