JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के विश्वविद्यालयों में पांच हजार से अधिक शिक्षकों की जरूरत, फिलहाल 2030 पद रिक्त 

Ranchi : राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग और उच्च शिक्षा विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है. रिक्त पदों की जानकारी के साथ ही शिक्षकों के जरूरत को देखते हुए पद सृजन भी शुरू किया जायेगा. विभागीय आंकड़े और विश्वविद्यालय की रिक्तियों के मुताबिक वर्तमान में 2030 रिक्त पद हैं जो सृजित हैं. इन पर सीधी नियुक्ति होनी है. इसके अलावा झारखंड लोकसेवा आयोग की ओर से 2016 में रद्द किये गये विज्ञापन से पांच सौ से अधिक पदों पर बहाली होनी है. इसके अलावा 4181 ऐसे पद जो अतिरिक्त पद कहलाते हैं. इन पदों में नियुक्ति के लिए पद सृजित करना होता है.

इसे भी पढ़े :  कांग्रेस नेता अजय कुमार ने की पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द शुरू होगी पद सृजन की प्रक्रिया

राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 2030 पद रिक्त हैं. रांची विश्वविद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और सिदो-कान्हो विश्वविद्यालय में 3732 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 2030 पद खाली हैं. विश्वविद्यालयों में 4181 पद अतिरिक्त हैं, जिन्हें स्वीकृत करना है और उन पर नियुक्ति होनी है. इन अतिरिक्त पदों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो सके इसके लिए पद सृजन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

 

कई नियुक्तियां हुई हैं रद्द

मिली जानकारी के अनुसार नवंबर 2016 में विभिन्न विश्वविद्यालयों में 162 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन को वापस लेने और उन पदों को नयी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की तैयारी की जा रही है. वर्तमान में जुलाई 2018 में असिस्टेंट प्रोफेसर की निकली नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है. इसमें बैकलॉग पदों को भरा जा रहा है. नवंबर-दिसंबर 2016 में 162 एसोसिएट प्रोफेसर (सह प्राध्यापक) के लिए आवेदन लिए गए थे. 15 जनवरी 2019 को अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था. इन रद्द विज्ञापन को फिर से जारी किया जायेगा. केवल रांची विश्वविद्यालय की बात करें तो यहां एसोसिएट प्रोफेसर के सीधी नियुक्ति के लिए 103 पद खाली है. 2016 में निकले विज्ञापन में 36 पदों पर विज्ञापन निकला था. पांच साल में 67 पद खाली हुए हैं.

इसे भी पढ़े : 6th JPSC : आसान नहीं है संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करना, विकल्पों पर हो रही चर्चा

Related Articles

Back to top button