Corona_Updates

#LockDown : हुसैनाबाद में लॉकडाउन का उल्लंघन करनेवाले 32 वाहन चालकों पर प्राथमिकी

Hussainabad : हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने लॉकडाउन का उल्लंघन करनेवाले 32 मोटरसाइकिल वाहन चालकों पर प्राथमिकी दर्ज़ करायी है. यह प्राथमिकी एसडीओ कुंदन कुमार के आदेश पर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार सिंह ने हुसैनाबाद थाना, मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने हैदरनगर थाना एवं मजिस्ट्रेट विकास मेहता ने मोहम्मदगंज थाना में दर्ज़ करवायी है.

मजिस्ट्रेट विवेक कुमार सिंह ने हुसैनाबाद थाना में हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के ऊपरी खुर्द के लव कुमार सिंह एवं विकास कुमार मेहता, दमदमी के हरिनन्दन मेहता, कोशी के रमेश चंदेल, कुकही के सुरेंद्र प्रसाद, राम बिगहा के सतेन्द्र पासवान, हीरा सिकनी के सिकंदर पासवान, जपला के संजय विश्वकर्मा एवं गौरीऔटा के देवेन्द्र कुमार पासवान पर प्राथमिकी दर्ज़ करायी है.

वहीं हैदरनगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने हैदरनगर थाना में चौकड़ी के विमलेश राम, डाली के रामजी पासवान, पटखौलिया के रामाधार सिंह, बभन्डी के रंजीत कुमार, चौखड़ी के चंदन कुमार, भीखा बिगहा के मो मनौर हुसैन, पँसा के रामकुमार मेहता, मलवारिया के लवकुश सिंह एवं भाई बिगहा के कुंदन प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज़ करायी है.

इसके अलावे मोहम्मदगंज मजिस्ट्रेट विकास मेहता ने मोहम्मदगंज थाना में भंडरिया के इशांत सिंह, माहुर के अरुण कुमार यादव, भजनिया के उमेश कुमार, रामबिगहा सतबहिनी के मनोज कुमार, डाली के धीरज कुमार, माली के फुलेंद्र ठाकुर, कादल के अर्जुन राम, भजनिया आलोक प्रजापति, सतबहिनी के सुनील कुमार, नवगढ़ के उमेश साव, राणाडीह के दिलीप राम, भजनिया के सोनू कुमार, दूबा के मुर्तज़ा अंसारी एवं बरवाडीह के शेख नेमतुल्लाह पर प्राथमिकी दर्ज़ करायी है.

इसे भी पढ़ें – CM हेमंत सोरेन की अपील : श्रमिक बोझ नहीं बल्कि लक्ष्मी हैं, उन्हें हर सुविधा मुहैया करायें उद्योग समूह

नोटिस का जवाब नहीं दिया था

विदित हो कि इन मोटरसाइकिल वाहनों ने बीते दिन लॉकडाउन एवं धारा 144 का उल्लंघन किया था और नोटिस मिलने के बाद भी उन्होंने नोटिस का कोई ज़वाब नहीं दिया था. जिस कारण हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार के आदेश पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त सभी वाहन चालकों पर प्राथमिकी दर्ज़ करायी गयी है.

हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि लॉक-डाउन के उल्लंघन करनेवालों पर आगे भी आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी, ताकि लॉकडाउन को सफल बनाया जा सके.

इसे भी पढ़ें – तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल व्यक्ति ने संक्रमित पाए जाने के बाद आत्महत्या की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button