Jamtara

जामताड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का स्वागत

Jamtara: कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह बीजेपी नेता हरिमोहन मिश्रा ने पबिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बूके देकर स्वागत किया. समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए. उसके बाद सभी पार्टी कार्यालय पहुंचे. बता दे कि बुधवार को पार्टी कार्यालय में जामताड़ा जिला अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र नाला, जामताड़ा एवं सारठ (आंशिक क्षेत्र) के सभी मंडल, जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की. यह बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे जिला के अंदर पार्टी में बढ़ते गुटबाजी और अंतर्कलह पर विराम लगाने का प्रयास भी माना जा रहा है.

पार्टी मीटिंग के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रभारी राज पलिवार और हरिमोहन मिश्रा के साथ कुछ देर एकांत में वार्ता भी की. हालांकि यह वार्ता किन मुद्दों पर हुई इस पर किसी ने कुछ नहीं बोला. लेकिन इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें चुनाव को लेकर विशेष निर्देश दिया है.  बैठक में प्रत्याशी सीता सोरेन, सारठ विधायक रणधीर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष संतन मिश्रा, सोमनाथ सिंह, संचालन कर रहे प्रभास हेंब्रम, मीडिया प्रभारी अंगभूति झा, मितेश साह सहित अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पाइपलाइन घोटाला: 51 लाख रुपये के साथ कैशियर संतोष कुमार अरेस्ट, बाबूलाल ने की ईडी से जांच की मांग

Related Articles

Back to top button