JamtaraJharkhand

दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Jamtara: जामताड़ा जिला में सड़क हादसों पर विराम नहीं लग रहा है. एक के बाद एक लगातार सड़क दुर्घटना की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. सोमवार की शाम गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत तांबाजोड़ के समीप दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई. जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायल में दो महिला व दो पुरुष शामिल हैं. सभी का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल जामताड़ा में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुखजोड़ा रानीडीह निवासी जानकी देवी, सुमित्रा मोहली और नेहरू मोहली देवघर जिला के खागा थाना क्षेत्र से बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे थे. वहीं चित्रा थाना क्षेत्र के सिमलगढ़ा निवासी डिजेंद्र हांसदा एवं देवेंद्र हेंब्रम विपरीत दिशा से बाइक से जा रहे थे. अचानक तांबाजोड़ के समीप दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई. घटना में नेहरू मोहली की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं डिजेंद्र हांसदा, देवेंद्र हेंब्रम, जानकी देवी तथा सुमित्रा मोहली बुरी तरह से जख्मी हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल लाया गया है. जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. ऑन ड्यूटी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने बताया कि तीनों के सिर में गंभीर चोट आई है. जबकि एक अचेत अवस्था में है, जो कुछ बता नहीं पा रहा है. फिलहाल ऑक्सीजन लेवल और पल्स की स्थिति सामान्य है. अगर सिटी स्कैन की आवश्यकता होती है तो इन लोगों को रेफर किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button