GiridihJamtaraNEWS

विधायकों को खरीद कर सरकार बनाने वाले दल से रहें सावधान- हेमंत सोरेन

Giridih/Jamtara: सीएम हेमंत सोरेन ने शनिवार को गिरिडीह और जामताड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया. गिरिडीह में उन्होंने विधायक झामुमो प्रत्याशी सुद्विया कुमार सोनू के समर्थन में मतदान की अपील की. हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि रोटी बेटी और माटी की बात करने वाले भाजपा नेता कभी नहीं बताते हैं कि यूपी और बिहार में कितने का सिलेंडर बिक रहा है. झारखंड में सत्ता हासिल करने के लिए 500 में सिलेंडर देने का ऐलान कर रहे हैं. सोरेन ने यह भी कहा कि विधायक सोनू को दूसरी बार विधायक बनाएं, क्योंकि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार बनना तय है. इसका संकेत पहले चरण के मतदान में मिल चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद महिलाओं के खाते में एक हजार के बजाय 2500 मिलेगा. हेमंत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों में व चुनाव नहीं जीत पाती है वहां विधायकों को खरीद कर सरकार बनाने में सफल हो जाती है. ऐसे लोगों से सावधान रहना है. जनसभा को सोनू ने भी संबोधित किया.

जामताड़ा में इरफान के लिए मांगा वोट

जामताड़ा में सीएम हेमंत सोरेन ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा किया. सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी, वामदल मिलकर एक महत्वपूर्ण इंडिया गठबंधन बनाया है. यह फैसला  लिया है कि जामताड़ा विधानसभा से ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड से भाजपा को भगाएंगे . हेमंत सोरेन ने कहा कि 5 साल तक भाजपा को सत्ता से बाहर रखें. जिससे भाजपा के अंदर बौखलाहट मच गई है. आरोप  लगाया कि भाजपा की नजर हमारे झारखंड के खनिज संपदा और जल, जंगल, जमीन पर है. उन्होंने कहा कि आज तक बीजेपी वाले ने एक भी अल्पसंख्यक, किसानों के लिए कुछ नहीं किया. सिर्फ जाति, धर्म के नाम पर उन्माद फैलाकर लोगों को बांटने का काम किया है. उन्होंने जामताड़ा के मतदाताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button