
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री PM-ABHIM कार्यक्रम अंतर्गत झारखण्ड में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का रविवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया. ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन रिम्स के शैक्षणिक भवन में किया गया था. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य के देवघर जिले को तीन सीएचसी दिया. इसके अलावा सोनाराई थारही और मारगो मुण्डा में एक- एक पीएचसी का भी उद्घाटन उन्होंने किया. आधारशिला परियोजनाओं के तहत दो बी.एस.सी. नर्सिंग महाविद्यालयों का उद्घाटन किया. इनमें दुमका फूलो-झानो मेडिकल काॅलेज दीघी एवं कोडरमा मेडिकल काॅलेज, झूमरी तिलैया शामिल है.
आधारशिला परियोजनाओं के तहत अलग अलग अस्पतालों में 250 बेड की सुविधाओं का उद्घाटन भी किया. इनमें गढ़वा सदर अस्पताल में 50 बेड वाला सी.सी.बी, 100 बिस्तरों का सी.सी.बी गिरिडीह सदर अस्पताल में, 50 बिस्तरों का सी.सी.बी. रांची सदर अस्पताल में तथा 50 बिस्तरों का सी.सी.बी पाकुड सदर अस्पताल शामिल है.
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड बन्ना गुप्ता ने राज्य के हित में विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया. कहा कि हमें तत्परता के साथ कार्यों को करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना है. कोविड के दौरान रिम्स के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने जिस तरह अपनी सेवा दी, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है और भविष्य में भी यहां सुविधाएं बेहतर की जाएगी. खासकर गरीब मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाएगा. डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है. सभी को उनसे आशाएं भी बहुत होती हैं. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के अलावा सांसद संजय सेठ, विधायक समरी लाल, विधायक सीपी सिंह, कुमार राहुल (आईटीएस निदेशक चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार), अजय कुमार सिंह ( प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग , झारखंड), रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार, निदेशक प्रमुख डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह, विद्यानन्द शर्मा पंकज, अपर अभियान निदेशक एनएचएम, झारखंड तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: पीएम ने किया नर्सिंग कॉलेज व छात्रावास ब्लॉक बिल्डिंग का ऑनलाइन शिलान्यास




