JharkhandLead NewsNEWSRanchi

15 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, अमिताभ कौशल बने उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव 

Ranchi: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण प्रतिस्थापन किया है। सचिव वनिज कर विभाग अमिताभ कौशल को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रधान सचिव उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग झारखंड रांची के पद से नियुक्त किया गया है। 1 इंच कर आयुक्त अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए सचिन वाणिज़्कर विभाग हाथी अपने कार्यों के साथ वाणिज़्कर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशेष सचिव योजना एवं विकास विभाग राजीव रंजन को स्थानांतरित करते अपार सदस्य राजस्व परिषद रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रबंध निदेशक झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची आबू इमरान को स्थानांतरित करते हुए सचिव व्यय ,वित्त विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गयाहै। प्रतीक्षारत छविरंजन को अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रांची के पद पर नियुक्त किया गया। एसडीओ रांची सदर उत्कर्ष कुमार को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी पश्चिम सिंहभूम के पद पर नियुक्त किया गया है। एसडीओ छतरपुर आशीष गंगवार को स्थानांतरित करते हुए नगर आयुक्त धनबाद नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है। एसडीओ हुसैनाबाद ओमप्रकाश गुप्ता को नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया है। एसडीओ सिमरिया सन्नी राज को डीडीसी धनबाद बनाया गया है। एसडीओ कोडरमा रिया सिंह को डीडीसी हजारीबाग बनाया गया। प्रतीक्षारत अभिनव प्रकाश को एसडीओ सरायकेला खरसावां के पद पर नियुक्त किया गया। प्रतीक्षारत अरनव मिश्रा को एसडीओ धालभूम, प्रतीक्षारत आदित्य पांडे को एसडीओ हजारीबाग सदर ,प्रतीक्षारत कुमार रजत को एसडीओ रांची सदर और प्रतीक्षारत लोकेश बारंगे को एसडीओ धनबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

केके वर्मा को मिला एक्सटेंशन

राज्य सरकार ने कमलेश्वर कांत वर्मा प्रबंध निदेशक झारखंड बिजली संचरन निगम लिमिटेड रांची के पद पर नियुक्त को अगले आदेश तक 31.12.2026 तक का सेवा विस्तार दिया है।

 

Related Articles

Back to top button