Jamtara

जामताड़ा में पूर्व विधायक विष्णु भैया के आवास पहुंचे मिथिलेश ठाकुर

Jamtara: पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु प्रसाद भैया के आवास पर पहुंचे. जहां उनकी धर्मपत्नी चमेली देवी ने अपने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास, मुफ्त बिजली देना, बिजली बिल माफ करना, सावित्रीबाई फुले योजना, किसानों का 2 लाख रुपए लोन माफ करना इत्यादि कार्य  किया है. राज्य की जनता को इसका लाभ मिला है. इसलिए जनता किसी भी भ्रम में नहीं आने वाली है. इस बार महागठबंधन की सरकार मजबूती से बनेगी. उन्होंने यहां तक कह दिया कि विपक्ष को विधानसभा में कोरम पूरा करना भी मुश्किल हो जाएगा. मौके पर  झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, प्रदीप मंडल, कांग्रेस नेता विजय दुबे, विनोद क्षत्री, झामुमो के सादिक अंसारी, सुभेन्दु मुखर्जी, मनोज झा, भूपेश गुप्ता, अमित मंडल, सुभाष मिर्धा सहित अन्य मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button