
Ranchi/Jamtara: जामताड़ा डीसी के निर्देश पर गठित विशेष दल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रामेश्वरा राइस मिल को सील कर दिया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO), जिला नियंत्रण पदाधिकारी (DCO) और अंचल पदाधिकारी (CO) की संयुक्त टीम ने जामताड़ा के बेना स्थित संजय परसुरामका के राइस मिल में छापेमारी की. इस दौरान अवैध एफसीआई चावल और ‘रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश’ के पैकेट बरामद हुए. इससे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश भी हुआ है. कहा जा रहा कि यह मिल लंबे समय से संदेह के घेरे में था और जिला प्रशासन को लगातार इस मिल की अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं.
सूत्रों के अनुसार, यह मिल अवैध तरीके से राजनीतिक संरक्षण में संचालित हो रहा था. इसकी गहन जांच शुरू हो चुकी है. जिला प्रशासन ने यह संकेत दिया है कि आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.




