Jamtara

प्रेम पांडेय हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर NH किया जाम

Jamtara: मिहिजाम थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड नंबर 13 में बीते शुक्रवार को रामू खटाल के प्रेम पांडेय नामक युवक की हत्या मामले में जहां नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव के साथ न 419 को जाम कर दिया जाम को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी लगभग 3 घंटे के प्रयास के बाद जाम हटाया गया .

बता दें कि शुक्रवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से मारकर घायल कर दिया था. जिसको इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के केजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही शव को पोस्टमार्टम के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल एसडी अस्पताल भेज दिया.

शनिवार मृतक प्रेम पांडेय का शव मिहिजाम लाया गया. जहां परिजन और शहर वासियों ने थाना क्षेत्र के हिल रोड मोड़ पर शव को रखकर एनएच 419 जाम कर दिया. आक्रोशित लोग हत्यारों की फांसी की माँग करने  लगे. मौके पर जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, बीङीओ प्रवीण चौधरी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. भीड़ को सड़क से हटाने में पुलिस को काफी  मशक्कत करनी पड़ी और पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझा कर लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम को हटाया.  साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा. वहीं इस मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बाकी बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: कस्तूरबा की शिक्षिका का पंखे से लटका मिला शव, प्यार में धोखा मिलने से थी परेशान

Related Articles

Back to top button