
Dhanbad: रघुकुल समर्थक राजेंद्र सिंह का आतंक एक बार फिर सरायढेला क्षेत्र में कायम हो गया है. इस बार उसने बिग बाजार के सामने स्थित चाणक्यनगर निवासी व्यवसायी उमेश कुमार गोयल और उसके परिजनों को निशाना बनाया है. गुरुवार को राजेंद्र सिंह ने चाणक्य नगर निवासी व्यवसायी उमेश कुमार गोयल और उनके परिजनों को पीटा. इस मामले में श्री गोयल ने सरायढेला थाना में राजेंद्र सिंह और वासुदेव सिंह पर मारपीट, छेड़खानी और छिनतई करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद पुलिस को राजेंद्र सिंह की तलाश है. लेकिन वह भूमिगत हो गया है.
इसे भी पढ़ें – सरकार को चाहिए 6.30 लाख अंडे, नहीं दे पा रहा कोई महिला स्वयं सहायता समूह
सीसीए भी लग चुका है
रघुकुल समर्थक राजेंद्र सिंह धनबाद जिले के कुख्यात बदमाशों में शुमार है. उस पर सीसीए भी लग चुका है. बिग बाजार में रंगदारी के लिए हंगामा के बाद काफी दिनों तक जेल में रहा था. भुक्तभोगी व्यवसायी उमेश कुमार गोयल ने पुलिस को कहा है कि उनके घर के पास बिल्डिंग मैटेरियल गिराया गया था, जिसे उन्होंने हटाने की बात कही थी. इसके बाद राजेंदर सिंह और वासुदेव सिंह ने अचानक कुछ लोगों के साथ उनके घर में घुस कर मारपीट करनी शुरू कर दी. उनके बेटे के साथ पत्नी और बेटी को भी मारा. छेड़खानी और छिनतई भी की. गोयल की शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हो गयी है. पुलिस राजेंद्र सिंह को खोज रही है.
इसे भी पढ़ें – मोदी राज-2 शुरू : नरेंद्र मोदी ने ली पीएम पद की शपथ, अर्जुन मुंडा बने कैबिनेट मंत्री



