
Ranchi:ऐश्वर्या राय ने पहली बार उस समय लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था जब वो Miss world चुनी गई थीं. इसके पहले मॉडलिंग कर रही ऐश्वर्या ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1997 में मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरूवर’ से की थी जो फिल्म सफल रही. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘और प्यार हो गया‘ थी जिसमें उनके हीरो बॉबी देओल थे. यह फिल्म हालांकि कोई खास सफल नहीं हुई, लेकिन इस फिल्म ने निर्माताओं और निर्देशकों के सामने एक नई व खूबसूरत अभिनेत्री ला दी.
इसे भी पढ़ें :बिहार चुनाव : पीएम मोदी के टारगेट पर रहे राहुल-तेजस्वी … कहा, चेहरे से हंसी गायब हो गयी है…
हम दिल दे चुके सनम ने दी पहचान
1999 में रिलीज हुई ‘हम दिल दे चुके सनम‘ उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही. संजय लीला भंसाली की यह फिल्म काफी सफल रही. इसमें सलमान खान के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आई. ऐश्वर्या की खूबसूरती और अभिनय क्षमता भी दिखाई दी. लोगों ने उनके काम को भी सराहा गया. इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी दिया गया.
इसे भी पढ़ें :बिहार चुनाव : पीएम मोदी की चार रैलियां आज, तेजस्वी यादव ने दागे 11 सवाल
ताल ने जमाए बालीवुड में पांव
इसके बाद आई निर्देशक सुभाष घई फिल्म ‘ताल’ में ऐश्वर्या ने बहुत बढ़िया काम किया. इस फिल्म में अनिल कपूर जैसे बड़े नामवाले व मंझे हुए हीरो थे इसके बाद भी ऐश्वर्या ने टक्कर का परफॉर्मेंस दिया. इस संगीत व नृत्य प्रधान फिल्म में ऐश्वर्या ने अपनी नृत्य प्रतिभा का भी जलवा दिखाया.
जोधा अकबर में ऐतिहासिक किरदार
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या को अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने का मौका मिला.अकबर के रोल में ऋतिक रोशन और जोधा की भूमिका में ऐश्वर्या की जोड़ी अच्छी लगी. इसमें ऐश्वर्या एक राजकुमारी और महारानी के ऐश्वर्यपूर्ण रोल के साथ न्याय करती नजर आईं.
इसे भी पढ़ें :नसीरुद्दीन शाह, जावेद अख्तर, प्रशांत भूषण समेत 130 हस्तियों ने फ्रांस हमलों के विरोध में बयान जारी किया
देवदास में माधुरी से मुकाबला
संजय लीला भंसाली की देवदास वैसे तो नाम के अनुरूप पुरुष प्रधान फिल्म थी जिसका ज्यादा क्रेडिट देवदास बने शाहरुख खान को जाना था, लेकिन इसमें पारो की सशक्त भूमिका में ऐश्वर्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इस फिल्म में नृत्य में निपुण माधुरी दीक्षित भी थीं. फिल्म के मशहूर गीत डोला रे डोला में ऐश्वर्या व माधुरी दोनों डांस करतीं हैं पर इसमें कहीं ऐश्वर्या कमतर नजर नहीं आतीं हैं.
इसे भी पढ़ें :हिंदपीढ़ी में महिला पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, खुद भी फांसी से लटका
जज्बा ऐश्वर्या की फिल्म
जज्बा ऐश्वर्या की पहली ऐसी फिल्म थी जो महिला प्रधान थी. इसमें एक वकील की भूमिका ऐश्वर्या ने बखूबी निभाई है. यह शायद पहली फिल्म थी जो उन्होंने अपनी बेटी आराध्या के.जन्म के बाद की थी. इसलिए ऐश्वर्या ने अपने फिटनेस और लुक को लेकर काफी मेहनत की थी.
जीवन का सफरनामा
जन्म 1 नवम्बर 1973 को मंगलौर, कर्नाटक में हुआ. इनके पिता का नाम कृष्णराज है जो आर्मी बायोलॉजिस्ट थे और माता ब्रिंदा गृहिणी है. इनका एक बड़ा भाई आदित्य राय भी है जो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर है.इसके साथ ही वह ऐश की फिल्म दिल का रीश्ता (2003) का सह-निर्माता भी रहे थे.उनके जन्म के कुछ समय बाद ही उनकी फैमिली मुंबई को माइग्रेट हो गई. वहीं उनकी प्रारम्भिक शिक्षा आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से हुई.उन्हीं दिनों जब वो 9वीं क्लास में थी, तब उन्हें Camlin Pencils के एड में काम करने का मौका मिला, जिसे उन्होंने बखूबी की और प्रारम्भिक पोपुलिरिटी अर्जित की.वहाँ से पढ़ाई पूरी करने बाद वो intermidiate की पढ़ाई के लिए जय हिन्द कॉलेज चली गई.
इसे भी पढ़ें :सजा काट रहे ये कैदी यूं धो रहे अपने गुनाह के दाग, जेल में सहबंदियों को पढ़ा रहे कानून का पाठ
पांच साल तक सीखा क्लासिकल डांस और म्यूजिक
ऐश्वर्या पढ़ाई के दौरान ही क्लासिकल डांस और म्यूजिक सीखने लगी, जिसे उन्हें सीखने में पाँच साल लगे.सैकंडरी के एग्जाम में अच्छे नंबर्स लाने के बाद मनपसंद सब्जेक्ट, जुलोजी की पढ़ाई करने लगी और मैडिसिन में ही अपना कैरियर बनाने का निश्चय की .वो डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन ऐसा नही हुआ.वो पढ़ाई के साथ कॉलेज-मॉडेलिंग में भी ज़ोर-शोर से भाग लेती थी.
इसे भी पढ़ें :सबसे पहले कोविड-19 के नियंत्रण में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को चिन्हित कर हो टीकाकरण : डीसी
1999 में ऐश्वर्या जी ने बॉलीवुड सितारे सलमान खान के साथ डेटिंग की पर 2001 में वो एक दुसरे से अलग हो गये. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने 14 जनवरी 2007 को अभिषेक और ऐश के इंगेजमेंट की घोषणा की.बाद में 20 अप्रैल 2007 को हिंदु परम्पराओ के अनुसार उनका विवाह हुआ..ऐश्वर्या राय ने 16 नवम्बर 2011 को एक बेटी को जन्म दिया,.उसका नाम आराध्या बच्चन रखा गया.भारतीय मीडिया में उनकी जोड़ी को “सुपर कपल” भी कहा जाता है.
इन प्रमुख फिल्मों में काम किया
इरूवर, और प्यार हो गया, हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोश, हमारा दिल आपके पास है, मोहब्बतें, देवदास, दिल का रिश्ता, खाकी, रेनकोट, उमराव जान, धूम 2, गुरू, प्रोवोक्ड, द लास्ट लीजन, जोधा अकबर, सरकार राज, रावन, रोबोट, गुजारिश आदि.
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह: अवैध कोयला लदे चार ट्रक जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार
ये अवार्ड मिले
राजीव गाँधी अवार्ड (2002),पद्म श्री (2009),फिल्म फेयर अवार्ड 10 बार, 2 ख़िताब नामIIFA अवार्ड 7 बार,स्क्रीन अवार्ड 7 बार,जी सिने अवार्ड 6 बार.
(नवीन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार व लेखक)
इसे भी पढ़ें :पलामू: ईंट लदा ट्रैक्टर किराना दुकान में घुसा, बच्चे की मौत- महिला सहित तीन गंभीर




