
Patna : बिहार चुनाव में महागठबंधन और एनडीए के बीच रार जारी है. जान लें कि आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में चार रैलियां हैं. वे छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. लेकिन उन्हें यहां राजद नेता तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब देना पड़ेगा. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : आपराधिक मामलों की जानकारी प्रकाशित-प्रसारित नहीं करने वाले 104 उम्मीदवारों को आयोग का नोटिस
बिहार सबसे फिसड्डी राज्य क्यों है?
बिहारवासियों को आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि वो सकारात्मकता के साथ केवल और केवल बिहार और बिहारवासियों के जीवन और बेहतरी से संबंधित ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं और उनके कार्यकाल में हुए निवारण पर ही अपनी राय रखेंगे.
कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के बिहार दौरे से पहले उनसे बिहार की बेहतरी और विकास से जुड़े सवाल पूछना चाहता हूं. तेजस्वी ने इसी क्रम में कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके अधीन आने वाले नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य के सभी मानकों और सतत विकास सूचकांक में सबसे फिसड्डी राज्य क्यों है?
माननीय प्रधानमंत्री जी के बिहार दौरे से पहले उनसे बिहार की बेहतरी और विकास से जुड़े निम्नलिखित सवाल पूछना चाहता हूँ क्योंकि उनके अधीन नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार बिहार शिक्षा,स्वास्थ्य के सभी मानकों और सत्तत विकास सूचकांक में सबसे फिसड्डी राज्य है।https://t.co/BSRcoFPgZa
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 1, 2020
इसे भी पढ़ें : बेरमो और दुमका में कांग्रेस गठबंधन की जीत पक्की : अजयनाथ शाहदेव
तेजस्वी यादव के प्रधानमंत्री मोदी से 11 सवाल
- नल-जल योजना पर लगातार शोर मचाने वाली बिहार की डबल इंजन सरकार कुल बजट का केवल 4% ही जल आपूर्ति व सैनिटेशन पर क्यों खर्च करती है? और उस 4% का भी 70 फीसदी हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ़ जाता है?
- देश के सबसे गरीब राज्यों में से एक बिहार में कुपोषण व भुखमरी पर कुल बजट का 2% से भी कम क्यों खर्च होता है? 15 वर्ष से एनडीए सरकार रहने के बावजूद भी बिहार में कुपोषण व भुखमरी क्यों है?
- बिहार के युवाओं को पीएचडी, Engineering, MBA, MCA करने के बाद भी चपरासी और माली बनने के लिए फॉर्म क्यों भरना पड़ता है?
- बिहार बेरोजगारी का केंद्र क्यों है और बिहार में डबल इंजन सरकार में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी दर 46.6% क्यों है?
- जून में पीएम द्वारा घोषित गरीब कल्याण रोजगार अभियान का लाभ लॉकडाउन में बिहार लौटे श्रमवीरों को क्यों नहीं मिला? क्यों बिहार के श्रमवीर वापस दूसरे राज्य पलायन करने को मजबूर हुए?
- मनरेगा योजना के अंतर्गत कराएगए कार्यों का भुगतान श्रमवीरों को पिछले 4 महीने से क्यों नहीं किया गया है? कौन दोषी है- केंद्र या राज्य?
- गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत बिहार के सर्वाधिक जिलों (84%-32 जिलों) को डालने के बावजूद भी बिहार के श्रमवीरों की सबसे दयनीय दशा क्यों है?
- अप्रैल से अगस्त के बीच कुल 11 लाख परिवारों को जॉब कार्ड जारी किए जाने के बावजूद बिहार में केवल 2,132 परिवार ही 100 कार्य दिवस पूरी कर पाए? ऐसा क्यों?
- एनडीए की नीतीश सरकार अपने कुल बजट का केवल 2% ही महादलितों पर क्यों खर्च करती है?
- 2015 में पीएम द्वारा घोषित 1 लाख 65 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की कितनी राशि बिहार को प्राप्त हुई और उसका कितना प्रतिशत विकास कार्यों पर खर्च हुआ? अगर पूर्ण राशि जारी नहीं हुई तो उसका जिम्मेदारकौन?
- डबल इंजन सरकार होने के बावजूद भी 2014 में किए गए पीएम केवादानुसार अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला है?
- इसे भी पढ़ें : दीपक प्रकाश के खिलाफ दुमका नगर थाने में यूपीए ने दर्ज करायी FIR, कहा- खरीद फरोख्त में लगी है भाजपा




