GiridihJharkhandLead NewsTOP SLIDER

जिस जगह से शिबू सोरेन ने की थी आंदोलन की शुरुआत, कल्पना ने भी वहीं मत्था टेक शुरू किया सफर

Giridih : गिरिडीह की धरती से सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने जा रहीं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को जेएमएम के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने गिरिडीह के मधुबन के मांझीथान पहुंचीं. मंत्री बेबी देवी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई नेताओं कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का स्वागत किया. जेएमएम के काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मधुबन पहुंचा था. मांझीथान पहुंचने के साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मधुबन मांझीथान के पुजारियों ने संथाली संस्कृति के अनुसार स्वागत किया और सिर पर संथाली संस्कृति की पहचान केंदू पता से बनी टोपी पहना कर सम्मानित किया. मौके पर कल्पना सोरेन ने मांझीथान में मत्था टेक कर सक्रिय राजनीति के लिए आशीर्वाद लिया.

शिबू सोरेन ने पीरटांड़ के इसी कुड़को से महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी. उसी धरती से कल्पना सोरेन अपने सक्रिय राजनीति जीवन की शुरुआत कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें – मिशन 2024: कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली, लोकसभा चुनाव पर हाइकमान से होगी चर्चा

Related Articles

Back to top button