JharkhandRanchi

जाति व आवासीय प्रमाणपत्र बनाने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं स्टूडेंट्स, सुध लेने वाला कोई नहीं

Ranchi: राज्य में अंचल कार्यालयों की स्थिति किसी से छुपी नहीं है. लेकिन अब इस कुव्यवस्था के शिकार छात्र और उनके परिजन हो रहे हैं. आय, जाति व निवास प्रमाण पर के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. राजधानी के नगड़ी अंचल कार्यालय का पिछले 15 दिनों से छात्र और परिजन चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन इनकी समस्या का समाधान निकालने वाला कोई नहीं है.
वहीं छात्रों ने बताया की प्रमाण पत्र के लिए कई सप्ताह पहले से आवेदन जमा कर दिया गया है. लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बना है. इसके साथ ही प्रमाण पत्र के विषय में कोई जानकारी देने वाला भी नहीं है. जिसकी वजह से और परेशानी हो रही है.

इस विषय में नगड़ी अंचलाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई. लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया.

इसे भी पढ़ें: जिस जगह से शिबू सोरेन ने की थी आंदोलन की शुरुआत, कल्पना ने भी वहीं मत्था टेक शुरू किया सफर

Related Articles

Back to top button