Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

दुमका में स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में HC गंभीर, लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव, डीजीपी एवं एसपी दुमका से मांगी रिपोर्ट

Ranchi: दुमका में महिला टूरिस्ट से गैंगरेप मामले को झारखंड हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्पेनिश बोलने वाली (ब्राज़ील निवासी) महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले को आज हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष संज्ञान में लाया गया. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी एवं एसपी दुमका से रिपोर्ट मांगी है. मामले की अगली सुनवाई गुरुवार यानी 7 मार्च को होगी.

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला टूरिस्टर अपने पति के साथ दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित कुरुमाहाट पहुंची थी. करीब 8-10 आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. दंपत्ति पाकिस्तान से बांग्लादेश फिर बंगाल के रास्ते नेपाल जाने के क्रम में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके थे. इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया.

इसे भी पढ़ें: स्पेनिश महिला से दुष्कर्म मामला: Victim compensation Scheme के तहत पीड़िता के खाते में 10 लाख रुपये किया ट्रांस्फर

 

Related Articles

Back to top button