
Ranchi: झारखंड पुलिस के आइजी अभियान आशीष बत्रा एनआइए में आइजी के रूप में योगदान देंगे. मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अवर सचिव मुकेश सावहने ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी को पत्र भेजा है. गृह मंत्रालय ने 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी आशीष बत्रा को जल्द से जल्द राज्य सरकार से विरमित करने का निर्देश दिया है, ताकि वह एनआइए में योगदान दे सकें. मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि आशीष बत्रा का कार्यकाल एनआइए में पांच सालों का होगा.
इसे भी पढ़ें – हटियाः नवीन जायसवाल को लेकर बीजेपी में असमंजस, पुराने कार्यकर्ता पर पार्टी जता सकती है भरोसा
झारखंड जगुआर के आइजी है आशीष बत्रा
1997 बैच के आइपीएस अधिकारी आशीष बत्रा को 20 जनवरी 2018 को झारखंड जगुआर का आइजी बनाया गया था. साथ ही उन्हें अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त आइजी अभियान के पद पर बने रहने को कहा गया था. नक्सल अभियान को लेकर राज्य में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है. फिलहाल आशीष बत्रा आइजी अभियान के साथ-साथ झारखंड पुलिस के प्रवक्ता का भी काम देख रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – पूर्व सांसद राय के बॉडीगार्ड के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली ! गांवा पुलिस कर रही है जांच



