JharkhandPalamu

पलामू : चेकिंग में लगे जवानों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Palamu : डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार कार ने वाहन जांच में लगे जवानों को रौंद दिया. इस घटना में एक जवान की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. जख्मी जवान को इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना पुलिस प्रखंड कार्यालय के समीप वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पांकी की ओर से आयी एक तेज रफ्तार कार ने निकलने की कोशिश की. जांच में लगे जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया. चालक ने नहीं रोका तो जवान बीच सड़क पर आ गये. इस पर कार जवानों को रौंदते हुए आगे निकल गयी.

इसे भी पढ़ें : आइजी आशीष बत्रा जल्द ही एनआइए के आइजी के रूप में देंगे योगदान

कार की चपेट में आने के कारण लेस्लीगंज थाना के दो जवान सोनू कुमार औऱ जयराम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोनू ने दम तोड़ दिया. दूसरे जवान जयराम की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : अब रोड स्वीपिंग मशीन से धनबाद टाउन की सड़कों की सफाई

चालक फरार, कार जब्त

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है. कार मेदिनीनगर के हनुमाननगर निवासी लल्लू सिंह की बतायी गयी है. हादसे के बाद जब दो जवान जख्मी हो गयो तो उसके साथी जवान उनकी स्थिति देखने औऱ उन्हें अस्पताल भेजने में जुट गये. इसी का फायदा उठा कर चालक मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें : पूर्व सांसद राय के बॉडीगार्ड के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली ! गांवा पुलिस कर रही है जांच    

Related Articles

Back to top button