
- शहर को सैनिटाइज करने में किया जायेगा खर्च
Dhanbad : मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई आपदा से निपटने के लिए अपने 55 माह का वेतन पांच लाख 50 हजार रुपये नगर निगम के आपदा कोष में ट्रांसफर कर दिया है. इस संबंध में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए धनबाद नगर निगम द्वारा संपूर्ण शहर में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई, सैनिटाइजिंग, फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: झारखंड में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, राज्य में आंकड़ा हुआ 45
नगर निगम को सैनिटाइज करने के लिए किया जायेगा खर्च
इस काम में निगम के पदाधिकारियों से लेकर कर्मचारियों द्वारा अभूतपूर्व योगदान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा इस आपदा की परिस्थिति में मैंने अपने 55 माह का कुल 5 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया है. ताकि साफ-सफाई, सैनिटाइजिंग, फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सहित अन्य कार्य में कोई रुकावट नहीं आये और अच्छे तरीके से शहर को सैनिटाइज किया जा सके.
इसे भी पढ़ें – #Corona की चपेट में आये मुंबई के 53 मीडियाकर्मी, बढ़ सकता है आंकड़ा
सबको मिल कर लड़नी होगी लड़ाई
बताया जाता है कि मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल प्रतिमाह वेतन नहीं उठाते थे. यह वेतन जमा हो रहा था. मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने नगर निगम के आपदा राहत कोष में राशि ट्रांसफर करते हुए खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हम सबको मिल कर संघर्ष करना होगा. मालूम हो कि मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पिछले दिनों राहत शिविर चलाने के लिए चंदा मांगने के कारण विवादों में आ गये थे लेकिन उनके इस कदम की सभी प्रशंसा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – #Coronavirus : इधर आप खास धर्म के खिलाफ जहर उगल रहे हैं, उधर अरब देश की आपत्ति पर सफाई देनी पड़ रही विदेश मंत्रालय को



