Corona_Updates

#FightAgainstCorona : कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में व्यक्ति ने की खुदकुशी

Andal  : पश्चिम बर्दवान जिला के दुर्गापुर में एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में खुदकुशी कर ली. घटना दुर्गापुर के उखड़ा मांझपाड़ा इलाके की है.

परिजनों ने बताया है कि पिछले 7 दिनों से उन्हें बुखार था. सर्दी-खांसी भी हो रही थी. कोरोना के संभावित संक्रमण की वजह से उन्होंने खुद को अपने परिवार से अलग कर दिया था और इलाके के क्लब में रह रहे थे.

गुरुवार रात स्थानीय थाने की पुलिस क्लब में आयी थी. उस व्यक्ति को जम कर फटकारा था. उन्हें घर से बाहर नहीं रहने की नसीहत दी थी और घर जाकर रहने को कहा गया था.

इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिसकर्मियों को सीएम ने किया नमन

बीमारी फैलने के डर से खुदकुशी

उसके बाद वह घर लौटे थे और अपने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. परिजनों ने दावा किया है कि उस व्यक्ति को यह संदेह हो गया था कि वह कोरोना से पूरी तरह से संक्रमित है. किसी भी तरह से उसकी बीमारी परिजनों में न फैल जाये इसीलिए उसने खुदकुशी कर ली.

पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है. उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में फिलहाल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 10 हो गयी है. इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. बाकी के 9 लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाजरत हैं.

संदिग्ध संक्रमण की वजह से कोलकाता के बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में करीब 20 लोग भर्ती हैं. हजारों लोग होम क्वारंटाइन हुए हैं. ऐसे में अगर किसी को हल्का बुखार अथवा सर्दी-खांसी हो रहा है तो उसे संक्रमण का संदेह होता जा रहा है. इस वजह से लोगों के बीच भी दहशत फैल रही है.

इसे भी पढ़ें – लॉकडाउन में घर वापसी के लिए 400 किमी पैदल चलकर 15 लोग तीन दिनों में सुंदरगढ़ से सिमडेगा पहुंचे

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Corona को रोकने के लिए देशव्यापी में लॉकडाउन पर्याप्त नहीं, कई बाधाएं : पूर्व RBI गवर्नर राजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button