
New Delhi: RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए केवल देशव्यापी लॉकडाउन ही पर्याप्त नहीं है.
राजन ने कहा कि यह एक गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि लॉकडाउन न केवल लोगों को काम पर जाने से रोकता है, बल्कि यह उन्हें घर पर ही रखता है.
जरूरी नहीं कि ये घर दूर-दूर हों, बल्कि यह झुग्गी-झोपड़ी भी हो सकता है, जहां लोग एक साथ मिलकर रहते हों.
इसे भी पढ़ें : लॉकडाउन में घर वापसी के लिए 400 किमी पैदल चलकर 15 लोग तीन दिनों में सुंदरगढ़ से सिमडेगा पहुंचे
गरीबों के समक्ष बड़ी समस्या
एक रिपोर्ट में राजन ने कहा कि लॉकडाउन से समाज के गरीब तबके के लोगों की मुश्किलें बढ़ जायेंगी. केंद्र सरकार ने 21 दिनों के लंबे लॉकडाउन की घोषणा की है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है.
करोड़ों लोग अपने घर ही रहने को मजबूर हैं, जिसके कारण अधिकतर लोगों के समक्ष बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन और दवाओं की समस्या खड़ी हो गयी है.
राजन ने यह भी कहा कि सरकार की कोरोना संक्रमण से लड़ाई में देश की कमजोर बुनियादी संरचना बाधक है. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य संकट से निपटने में तमाम संसाधनों का इस्तेमाल करने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें : #CoronavirusLockdown: हजारीबाग के छह होटल आइसोलेशन सेंटर के रूप में होंगे तैयार
देशों में असमंजस, समन्वय में कमी
कोरोना वायरस से वैश्विक जंग पर आरबीआइ के पूर्व गवर्नर ने कहा कि असमंजस तथा देशों के बीच समन्वय में कमी की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है.
कहा कि हर देश घबराया हुआ है, इसलिए थोड़ा बहुत असमंजस की बात समझ में आती है. आपको बाकी दुनिया के बारे में सोचने से पहले अपने देश में चिकित्सकीय आपूर्ति के बारे में ध्यान देना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : #Lockdown21: सीमावर्ती इलाकों में बरती जा रही लापरवाही, ट्रकों में छिपकर करीब 200 लोगों के आने का दावा
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




