Corona_Updates

#FightAgainstCorona : नीतीश ने पीएम से कहा- मांगे थे पांच लाख PPE किट, मिले मात्र चार हजार

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से कोरोना के खिलाफ जंग के लिए कई मेडिकल सामग्रियों की मांग की है. वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये हुए संवाद में उन्होंने पीएम से कहा कि हम लोग इस चुनौती से पार पा जायेंगे और इस महामारी को हरा देंगे. उनकी इस बात पर पीएम मोदी ने कहा कि आपके मुंह में घी-शक्कर.

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने पांच लाख पीपीई किट की मांग की है जबकि उसे मात्र चार हजार किट ही मुहैया करायी गयी हैं.

इसे भी पढ़ें – दुनियाभर में गहराता जा रहा #Corona का संकट, 50,000 के पार मौत का आंकड़ा

100 वेंटिलेटर की मांग की

वीडियो कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने चार मांगें केंद्र सरकार के सामने रखीं जिसमें दवाओं और इक्विपमेंट की जरूरत जतायी. उन्होंने आंकड़ों के साथ पीएम के सामने अपनी मांगें रखीं.

सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से आधिकारिक टेस्टिंग किट और उसके साथ उपयोग में आनेवाली सामग्री जैसे बीपी, आरएनए एक्सट्रैक्शन किट को एक साथ शामिल कर एक सेट  के रूप में देने की मांग की.

नीतीश ने कहा कि अभी तक बिहार सरकार ने पांच लाख पीपीई किट की मांग की है जबकि उसे मात्र चार हजार किट मुहैया करायी गयी हैं. इसी प्रकार 10 लाख एन-95 मास्क की मांग की गयी लेकिन केंद्र ने दिये मात्र 50 हज़ार. दस लाख सी प्लाई मास्क की मांग की गयी थी और अभी तक मात्र एक लाख मिले हैं. 10 हज़ार आरएनए एक्सट्रैक्शन किट की मांग की गयी और मिले हैं अभी तक मात्र 250. नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार हमें सौ वेंटिलेटर जल्द से जल्द उपलब्ध कराये.

देश भर से डॉक्टरों के लिए पीपीई किट की कमी की खबरें आ रही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इसके बिना इलाज करना संभव नहीं हो पायेगा. इसके बिना इलाज करने से स्वास्थ्यकर्मी औऱ डॉक्टर ही संक्रमण के शिकार हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – हाईकोर्ट ने लिया #Corona पर राज्य की तैयारी पर संज्ञान, पूछा – जांच के लिए कितने किट हैं मौजूद

इस वीडियो को भी देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button