
- जनसेवा व जनसुरक्षा को सीएम सोरेन ने बतायी प्राथमिकता
Ranchi : कोरोना वायरस के इस संकट की घड़ी में पूरे देश में जहां 21 दिन का लॉक डाउन लगा दिया गया है, वहीं सरकार से जुड़े कहीं लोग आज भी 24 घंटा अपनी सेवा दे रहे हैं. ऐसे लोगों में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी शामिल हैं.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऐसे लोगों को नमन करते हुए धन्यवाद दिया है. सीएम ने कहा है कि उनलोगों को जो कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं, उनको मेरा नमन. चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं वैसे सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जो संकट की इस घड़ी में अपनी सेवा दे रहे हैं, उन सभी को धन्यवाद.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown21: सीमावर्ती इलाकों में बरती जा रही लापरवाही, ट्रकों में छिपकर करीब 200 लोगों के आने का दावा
सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी
उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी होती है. उन्होंने विश्वास जताया है कि उनकी सरकार जनता के सेवक के रूप में पूरे समर्पण भाव से काम करते हुए सवा तीन करोड़ लोगों को सुरक्षित रखेगी, ताकि अपना देश व प्रदेश भी पूरी तरह से सुरक्षित रहे.
उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम कैसे राज्य की ग्रामीण व शहरी जनता को सुविधा उपलब्ध करा सकें. इस आपदा के समय हमें मिल कर जनसेवा व जनसुरक्षा को प्राथमिकता देनी है.
इसे भी पढ़ें – #Kolkata: अचानक बाजारों में जा पहुंची मुख्यमंत्री, ईंट लेकर सड़क पर बनाया सुरक्षा घेरा
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : बाबूलाल मरांडी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, यूपी में रह रहे झारखंड के मजदूरों को राशन उपलब्ध कराने का आग्रह



