Corona_UpdatesWest Bengal

#Kolkata: अचानक बाजारों में जा पहुंची मुख्यमंत्री, ईंट लेकर सड़क पर बनाया सुरक्षा घेरा

Kolkata: जानलेवा कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सड़कों पर उतरकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं.

गुरुवार अपराह्न कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा को साथ लेकर वह महानगर के विभिन्न बाजारों में पहुंची और लोगों को समझाया.  सबसे पहले मुख्यमंत्री बड़ाबाजार के पोस्ता बाजार में पहुंची.

यहां सब्जी, फल की थोक बिक्री होती है. मुख्यमंत्री ने हिंदी में लोगों को बताया कि वे एक-दूसरे से दूर रहें और किसी भी तरह से एक मीटर की दूरी मेंटेन करें.

इसे भी पढ़ें : #CoronavirusLockdown: हजारीबाग के छह होटल आइसोलेशन सेंटर के रूप में होंगे तैयार

किसी का हाथ किसी से नहीं सटना चाहिए

एक सब्जी विक्रेता के सामने जब मुख्यमंत्री पहुंची तो वहां लोग लाइन लगाकर सब्जियां खरीद रहे थे.

यह देखकर उन्होंने कुछ लोगों को फटकारा भी  और वहां सब्जी विक्रेता के पास पड़े हुए ईंट को उठाकर जमीन पर गोल सुरक्षा घेरा बनाया, दूसरा घेरा उन्होंने करीब एक मीटर की दूरी पर और इसी तरह से तीसरा और चौथा घेरा बनाया.

मुख्यमंत्री ने सब्जी विक्रेता को समझाया कि जो लोग भी सब्जी खरीदने आयें, उन्हें सुरक्षा घेरे में खड़े रखिये. आप भी दूर से सब्जी दीजिये. किसी का भी हाथ किसी से नहीं छूना चाहिए.

यहां से जानबाजार में भी मुख्यमंत्री पहुंची. वहां भी उन्होंने लोगों से बातचीत की और एक-दूसरे से दूर रहकर सामान खरीदने की नसीहत दी. वहां भी मुख्यमंत्री ने जमीन पर सुरक्षा घेरा बनाया.

इसे भी पढ़ें : #Day2: लॉकडाउन के कारण 150 यात्री झारखंड-बंगाल सीमा पर मैथन में फंसे

शिकायत करें, तत्काल कार्रवाई होगी 

कुछ बाजारों में लोगों ने मुख्यमंत्री को देखकर शिकायत की कि अधिक कीमत पर सामान बेचे जा रहे हैं. तब मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसी कोई भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ भी समस्या होती है तो पुलिस को सूचना दें, तुरंत मदद मिलेगी. इसी तरह से उन्होंने कई और बाजारों का दौरा किया.

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी मुख्यमंत्री ने विभिन्न अस्पतालों का औचक दौरा किया था और लोगों के इलाज की तैयारियों जायजा लिया था.

इसे भी पढ़ें : #Lockdown21 के दौरान लग रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे लोग  

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button