
New Delhi: देश में कोरोना के कुल 5194 पॉजिटिव केस सामने हैं, जिनमें से 402 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में 773 नये मामले आये हैं.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: रिम्स में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत, नेफ्रॉन में कराती थी डायलिसिस
149 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से देश में 149 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से करीब 32 लोगों की मौत मंगलवार को हुई है. बीते एक दिन में हमारे सामने 773 पॉजिटिव केस सामने आये हैं. कोरोना संक्रमण के संबंध में अब तक कुल 1,21,271 टेस्ट किये गये हैं.
सोशल डिस्टेंसिंग समेत लॉकडाउन का पालन करें
उन्होंने कहा कि मेरी आप सभी से अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग समेत लॉकडाउन वगैरह जो भी निर्णय लिये गये हैं उसमें आप सहयोग करें. उन्होंने कहा कि हम संक्रमणवाली बीमारी से डील कर रहे हैं, इसलिए जरूरी है कि इसके बाबत आवश्यक निर्देशों का पालन किया जाये. कोरोना के चेन ऑफ ट्रांसमिशन को तोड़ने के लिए हमारा प्रयास जारी है.
इसे भी पढ़ें – #lockdownextension: सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी का संकेत, किस्तों में हटेगा लॉकडाउन
देश में एचसीक्यू की कोई कमी नहीं
उन्होंने कहा कि चूंकि देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे हमारी प्रतिक्रिया और तैयारी उसी के मुताबिक तेज हो रही है. उन्होंने दवा के निर्यात के संबंध में कहा कि यह सुनिश्चित किया जाता है कि न केवल आज बल्कि भविष्य में भी एचसीक्यू (हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन) की कोई कमी नहीं होगी.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : सिर्फ 39 लोगों के भरोसे हैं राज्य में कोरोना की जांच, बढ़ रही है संदिग्धों की संख्या
14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहने के आसार
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये केंद्र सरकार अब राज्यों की सरकारों, राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और लोकसभा के सदस्यों से बात कर रहे हैं. बुधवार को हुई बैठक के बाद सरकार के तरफ से 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रखने के संकेत दिये गये हैं. हालांकि कुछ सूत्रों ने यह भी कहा है कि लॉकडाउन संपूर्ण देश में नहीं जारी रहेगा. जहां-जहां कोरोना वायरस के फैलाव के खतरे हैं, वहां पर लॉकडाउन को जारी रखा जायेगी.



