Corona_Updates

#Corona_In_India : हर्षवर्धन ने कहा- विकसित देशों की तरह खराब नहीं होंगे भारत के हालात, हम पूरी तरह से तैयार

New Delhi : देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत में कोरोना कहर उतना नहीं होगा जितना दुनिया के अन्य विकसित देशों में हो रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

उन्‍होंने कहा कि ‘कई विकसित देशों में जैसे हालात बने, हम उस तरह की स्थिति भारत में बनती नहीं देख रहे हैं.’

इसे भी पढ़ें – चिंता की बात: गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव 20 लोग सूरत से लौटे थे

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले तीन दिन में, कोरोना वायरस मामलों का डबलिंग रेट करीब 11 दिन का रहा है. पिछले सात दिनों की बात करें तो डबलिंग रेट 9.9 दिन है.

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरनेवालों की दर 3.3 प्रतिशत है जो कि दुनिया में सबसे कम में से एक है. सबसे अच्छी बात है कि यहां ठीक होनेवालों की संख्या अच्छी है. भारत में रिकवरी रेट 29.9% है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना को लेकर ये आंकड़े बेहद अच्‍छे संकेत दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – तीन राज्यों ने लेबर लॉ में किये बदलावः जानिये क्या है इस संशोधन का चीन कनेक्शन और निवेश के नाम पर कैसे बढ़ेगा श्रमिक शोषण

भारत में करीब 59 हजार से अधिक लोग हुए संक्रमित

शनिवार सुबह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हजार के पार हो गयी. देश में  1,981 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है.

वहीं, उपचार के बाद कुल 39 हजार 834 लोगों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी. देश में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की हालत खराब है. यहां 19 हजार से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. साथ ही यहां 731 लोगों की मौत हो गयी है.

दुनिया भर में 2.70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

पूरी दुनाया की बात करें तो कोरोना वायरस के कारण मरनेवालों की संख्या 2.70 लाख से भी ज्यादा हो गयी है. इससे संक्रमित होनेवालों की संख्या 40 लाख के भी ज्यादा हो गयी है.

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने यह आंकड़ा दिया है. कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा मौतें विकसित देशों में में हुई हैं. अमेरिका इससे सबसे बुरी तरह प्रभावित है. यहां अबतक 77,180 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां 31,316 लोगों की मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandCongress: नये प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा जोरों पर, गुटबाजी के बढ़ सकते हैं आसार!

One Comment

  1. 210619 918205Thank you, Ive recently been seeking for info about this subject for ages and yours is the greatest Ive located out so far. But, what in regards to the bottom line? Are you certain concerning the supply? 360773

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button