
Garhwa: पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में एक साथ 20 प्रवासी मजदूरों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है. सभी गुजरात के सूरत से मजदूरी कर पिछले दिनो लौटे थे. कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को बीती रात मेराल में बने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
20 केस एकसाथ आने से हड़कंप
गढ़वा में 20 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाये जाने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है. ये सभी प्रवासी मजदूर हैं और गढ़वा एवं पलामू जिला के रहने वाले हैं. सभी सूरत से बस बुक कर कुछ दिन पहले लौटे थे.
बिना लक्षण के थे संदिग्ध
सभी प्रवासी मजदूर संदिग्ध बगैर लक्षण के थे. सूरत एवं गुजरात से लौटने के कारण जिला प्रशासन के निर्देश पर श्री बंशीधर अनुमंडल प्रशासन (नगर उंटारी) ने सभी लोगों को यहां महदेइया में स्थित निर्माणाधीन जेल में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर में रखा था.
6 मई को लिया गया था सैंपल
सूत्रों के मुताबिक, गत 6 मई को सभी 50 लोगों का सैंपल जांच के लिये भेजा गया था. शुक्रवार की रात जांच रिपोर्ट आने के बाद 20 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. रिपोर्ट आने के साथ ही जिले में हड़कंप मच गया. गनीमत ये है कि सभी संक्रमित मरीज किसी के संपर्क में नहीं आये हैं.
इसे भी पढ़ेंःगुजरात में कोरोना से 24 घंटे में 24 मौतें, केंद्र से अहमदाबाद पहुंचे दो विशेषज्ञ
कहां के कितने प्रवासी मजदूर मिले पॉजिटिव
सूरत से लौटे 20 प्रवासी मजदूरों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है. उसमें श्री बंशीधर नगर के 6, धुरकी के 5, मझिआंव के 1, भवनाथपुर के 1, बरडीहा 4, खरौंधी 2 एवं पलामू के 1 मरीज हैं.
उधर, जिला प्रशासन के निर्देश पर क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गये सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज को बीती देर रात श्री बंशीधर नगर अनुमंडल प्रशासन ने कोविड अस्पताल मेराल में भर्ती कराया है.जिले के सिविल सर्जन डॉ एनके रजक पूरी मेडिकल टीम के साथ सुरक्षित सभी मरीजों को कोविड हॉस्पिटल लेकर गये. उधर, डीसी हर्ष मंगला ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे घबरायें नहीं, घर में रहे, सुरक्षित रहे.जिला प्रशासन सबके साथ है.
इसे भी पढ़ेंःपलामू: लॉकडाउन के बीच माओवादियों का तांडव, 13 वाहनों को किया आग के हवाले





829697 742423Hi there! I basically want to give a huge thumbs up for the good data you could have appropriate here on this post. I will likely be coming once again to your weblog for far more soon. 973624