Jamtara

झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो बिहार के तर्ज पर 10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी: तेजस्वी

Jamtara: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में हुंकार भरा. विधानसभा क्षेत्र के सिउलीबाड़ी में आयोजित जनसभा को राजद नेता सह नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव ने संबोधित किया. हजारों की संख्या में राजद, कांग्रेस एवं महागठबंधन समर्थित कार्यकर्ताओं और लोगों ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया. उन्होंने यहां के मतदाताओं के नाम राजद सुप्रीमो लालू यादव, कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का संदेश दिया और महागठबंधन प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करती है. जबकि महागठबंधन के लोग मुद्दे की राजनीति करते हैं. और मुद्दा यह है कि लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी इत्यादि की सुविधा मिले. उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में  लाखों युवाओं को नौकरी दिया गया उसी तरह महागठबंधन की सरकार बनेगी तो झारखंड के 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि महागठबंधन प्रत्याशी इरफान अंसारी को भारी मतो से जीता कर विधानसभा भेजें.

Related Articles

Back to top button