JharkhandLead NewsRanchi

ज्यूडिशियल कमिश्नर अरुण कुमार राय नियुक्त किए गए हाई कोर्ट के जज

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट के जुडिशियशल कमिश्नर (न्यायायुक्त) अरुण कुमार राय को झारखंड हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है. इस संबंध में भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ लॉ एंड जस्टिस की ओर से आज अधिसूचना जारी कर दी गई है. 18 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ज्यूडिशियल ऑफिसर अरुण कुमार राय को झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी. अरुण कुमार राय ने 5 मई 2012 को ज्यूडिशियल सर्विस ज्वाइन किया था , उन्होंने झारखंड के विभिन्न स्थानों पर जुडिशल ऑफिसर के रूप में कार्य किया था। वे अभी रांची सिविल कोर्ट में जुडिशियशल कमिश्नर के रूप में कार्य कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button