JharkhandRanchi

डिस्टिलरी पुल वेजिटेबल मार्केट के डिजाइन में सुधार, पार्किंगवाली जगह पर अब बसेंगे सब्जी दुकानदार

Ranchi : लालपुर से कोकर जाने वाले मार्ग में स्थित डिस्टिलरी पुल के पास बननेवाले अंडरग्राउंड वेजिटेबल मार्केट में एक बार फिर सुधार होगा. पहले निगम की तैयारी की थी कि मार्केट के ग्राउंड फ्लोर में मांस-मछली के दुकानदारों को बसाया जाये. पहले तल्ले पर वाहनों के पार्किंग की तैयारी थी. लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि पार्किंगवाली जगह पर सब्जी दुकानदारों को बसाया जायेगा. मंगलवार को मार्केट भवन के निरीक्षण में पहुंचे डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने यह निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पूर्व में इस कार्य को पूरा करने की तिथि सितंबर 2019 तक निर्धारित थी. लेकिन काम की धीमी रफ्तार के कारण मार्केट का काम दिसंबर तक का पूरा होगा. इस दौरान अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, आर्किटेक्ट राजीव चड्ढा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- मेहरबानीः मां अंबे कंपनी ने जब्त कोयला को रैक लोडिंग कर बाहर भेजा, चुप रहे पूर्व हजारीबाग डीसी व माइनिंग अफसर

जाम मुक्त होगा लालपुर-कोकर मार्ग

डिप्टी मेयर ने बताया कि लालपुर सब्जी मंडी के दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम द्वारा डिस्टिलरी पुल के उत्तरी भाग में अंडरग्राउंड वेजीटेबल मार्केट का निर्माण किया जा रहा है. यहां के ग्राउंड फ्लोर में पहले यहां मासं-मछली के दुकानदारों को बसाने व पहले तल्ले पर वाहनों की पार्किंग कराने की तैयारी थी. लेकिन नगर निगम ने अब इस डिजाइन में परिवर्तन किया है. कहा कि अब इस भवन के ऊपर में जो पार्किंग बनाने की योजना थी, उस जगह पर सब्जी दुकानदारों को बसाया जायेगा. इससे लालपुर-कोकर मार्ग पूरी तरह से जाम मुक्त हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें – ना POTA खराब था, ना NIA खराब है, खराब तो इसके इस्तेमाल करने वाले होते हैं

3.29 करोड़ का होगा मार्केट, बसेंगे 270 से अधिक दुकानदार

डिप्टी मेयर ने कहा कि मार्केट बनाने की कुल लागत करीब 3.29 करोड़ आयेगी. वहीं अंडरग्राउंड बननेवाले इस मार्केट के ग्राउंड फ्लोर में 122 मांस-मछली और पहले तल्ले पर 150 से अधिक सब्जी दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जायेंगी. इससे लालपुर से डिस्टिलरी पुल तक के सारे सब्जी दुकानदार इस मार्केट में शिफ्ट हो जायेंगे. इस दौरान निगम की टीम ने बिरसा समाधि स्थल के बगल स्थित खाली भूखंड का भी जायजा लिया. आर्किटेक्ट राजीव चड़्डा को डिप्टी मेयर ने निर्देश दिया गया कि वे इस खाली जगह का प्लान बेहतर तरीके से बनायें ताकि अधिक से अधिक दुकानदार इस खाली पड़ी जगह पर बस जायें.

इसे भी पढ़ें – मेन रोड में पार्किंग चिह्नित करनेवाला निगम ईस्ट जेल रोड और सर्कुलर रोड में क्यों नहीं वसूलता पार्किंग शुल्क

Related Articles

Back to top button