News Wing
New Delhi, 07 October: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के प्रति दरियादिली दिखायी है. उन्होंने पाकिस्तान के दो नागरिकों को मेडिकल वीजा देने की घोषणा की है. विदेश मंत्री ने एक बीमार पाक नागरिक को लीवर प्रत्यारोपण और 3 वर्ष की एक बच्ची को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए वीजा को मंजूरी दी है.
सुषमा ने फौरन सुना फरियाद
लाहौर के उजैर हुमायूं ने ट्वीट किया कि उनकी तीन साल की बेटी को दिल की बीमारी है, उसकी हार्ट सर्जरी की जानी है. उन्होंने सुषमा स्वराज से जल्द से जल्द वीजा उपलब्ध कराने की गुहार लगायी थी. सुषमा ने उनकी फरियाद तत्काल सुनी लगी और उनकी बेटी की जल्दी रिकवरी की दुआएं भी दी.
इसके ठीक बाद एक और पाकिस्तान के नागरिक जिनका लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना है. उनकी बेटी नूरमा हबीब ने अपने पिता को बचाने के लिए वीजा के लिए अप्लाई किया था. नूरमा हबीब ने ट्वीट कर लिखा था कि उसके पिता का भारत में लिवर ट्रांसप्लांट किया जाना है. नूरमा के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए सुषमा ने उनकी लंबी जिंदगी की दुआएं भी दी हैं. विदेश मंत्री ने ट्विट कर कहा, ‘हम आपकी 3 वर्ष की बेटी का भारत में ओपन हार्ट सर्जरी करने के लिए वीजा जारी कर रहे हैं. हम उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं’.




