
Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत चुंगरु पंचायत में डीलर पर गरीब ग्रामीणों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने डीलर राजेश कुमार के खिलाफ बरवाडीह बीडीओ से लिखित शिकायत की है.
शिकायत पत्र में पूरा राशन देने और राशन कटौती के बदले खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मुआवजा देने की मांग की गयी है. ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीओ से मिलकर पत्र सौंपा.
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज
किसने कितना कम अनाज मिलने की शिकायत की?

गांव के सूधे उरांव और करमू उरांव ने 15 किलो अनाज कम देने, बिंदेश्वर उरांव ने 10 किलो अनाज कम देने, राजनाथ सिंह ने 8 किलो अनाज कम देने, रामनाथ सिंह ने 10 किलो अनाज कम देने व सोनिया देवी ने 3 किलो अनाज कम देने का आरोप डीलर पर लगाया है .
ग्रामीणों की यह भी शिकायत है कि डीलर द्वारा राशन वितरण को राशन कार्ड में चढ़ाया नहीं जाता है. ग्रामीणों की अब तक हुई अनाज कटौती के बदले खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत मुआवजा की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : करोड़ों में खेल रहे एग्रीकल्चर की पढ़ाई कराने वाले प्राइवेट यूनिवर्सिटी, छात्र भविष्य को लेकर चिंतित




