
♦गांवा और धनवार में चार-चार तो बिरनी, पीरटांड़ और बेंगाबाद में एक-एक, धनवार में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू लगाया गया
Giridih : गिरिडीह में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है, वहीं रिकवरी दर घट चुकी है. 4300 सौ पेंडिग जांच में बुधवार की देर रात चार सौ के करीब जांच रिपोर्ट आयी. जिसमें 12 की रिपोर्ट पॉजिटीव आयी. सदर अस्पताल के ट्रूनेट जांच में सदर अस्पताल परिसर में संचालित जिला यक्ष्मा विभाग का एक लैब टेक्नीशियन व एक स्टाफ कोरोना पॉजिटीव पाया गया.
गिरिडीह में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 16 नये केस आये हैं. जिले में अब एक्टिव केस की संख्या की बढ़ कर 25 हो गयी है. यक्ष्मा विभाग के दो कर्मियों के पॉजिटीव मिलने के बाद सदर अस्पताल को सील तो नहीं किया गया, लेकिन दोनों संक्रमित कर्मियों को कोविड-19 हॉस्पीटल में भर्ती कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – पलामू: पहली बार एक साथ मिले 67 कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 192, अधिकतर कंटेटमेंट जोन के
संपर्क में आये लोगों की पहचान की जा रही है
इन दोनों संक्रमितों के संपर्क में आये अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अवद्येश सिन्हा के निर्देश पर पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया गया. अस्पताल परिसर में कोरोना के दो केस मिलने के बाद अब अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है. इसी कारण गुरुवार को अस्पताल में ओपीडी चालू रहने के बाद भी समान्य मरीजों की संख्या कम ही रही. इधर अन्य संक्रमितों में धनवार से चार, गांवा से चार, बिरनी, पीरटांड़, और बेंगाबाद से एक-एक संक्रमित हैं. धनवार में संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण सोमवार से लॉकडाउन की अवधि अब अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दी गयी है. लॉकडाउन के साथ धनवार में सख्त कर्फ्यू भी लगा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – जेएमएम का आरोप- सांसद निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में एमबीए से संबंधित गलत जानकारी दी
चाय दुकानदार भी संक्रमित
गांवा के चार, बिरनी, बेंगाबाद और पीरटांड़ के संक्रमित को कोविड-19 हॉस्पीटल में भर्ती करा दिया गया है. जबकि धनवार के संक्रमितों को भर्ती कराने की प्रकिया की जा रही है. धनवार की एक प्रसूती महिला संक्रमित पायी गयी है. इसी प्रकार धनवार के ही जीतकुंडी गांव की गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमित है. दोनों को होम क्वांरटाइन कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार धनवार के लाल बाजार की प्रसूती महिला संक्रमित है. चार दिन पहले ही महिला को बच्चा हुआ. जिस नर्सिंग होम में बच्चा हुआ, उसकी पड़ताल की जा रही है. धनवार के दो और संक्रमितों में थनका गेट का 54 वर्षीय व्यक्ति शामिल है. जबकि गिरिबरवाडीह गांव की नौ वर्षीय बच्ची संक्रमित पायी गयी.
गांवा के चार संक्रमितों में गांवा बाजार के हीरो शोरूम के समीप एक चाय दुकानदार के अलावे 10 वर्षीय बच्चा समेत दो और शामिल हैं. गांवा बाजार के चाय दुकानदार के कोरोना संक्रमित होने से पूरे गांवा में कोहराम मचा हुआ है. इन सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – ‘पाकिस्तानी एजेंटों’ के साथ बॉलीवुड स्टारों की तस्वीरें वायरल, ISI से संपर्क के संकेत?



