Fashion/Film/T.VMain SliderNational

‘पाकिस्तानी एजेंटों’ के साथ बॉलीवुड स्टारों की तस्वीरें वायरल, ISI से संपर्क के संकेत?

New Delhi: भाजपा नेता बैजयंत पांडा ने दावा किया है कि बॉलीवुड के कुछ टॉप सितारों के संबंध ‘कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों, हिंसा को बढ़ावा देने वाले तत्वों’ के साथ हैं.

इस सनसनीखेज दावे के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फिल्म स्टार्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वे विदेश में भारत-विरोधी गतिविधियों को चलाने वाले ‘पाकिस्तानी एजेंटों’ के साथ दिखायी दे रहे हैं.

तस्वीरों के साथ दावा किया जा रहा है कि भारत-विरोधी तत्व बॉलीवुड में अपने प्रभाव का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और हिंसा को भड़काने के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – विधायकों को Corona संक्रमित होता देख 5 दिनों तक विधानसभा सील, 31 जुलाई तक सभी बैठकें रद्द

कश्मीरी अलगाववादी के साथ शाहरुख -गौरी की फोटो

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की कैलिफॉर्निया में रहने वाले कश्मीरी अलगाववादी टोनी अशाई के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हालांकि इन तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है. अशाई कश्मीरी युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काने के लिए जाना जाता रहा है.

श्रीनगर के एक ऐक्टिविस्ट अल इस्कंदर ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर दावा किया था कि टोनी अशाई उर्फ अजीज अशाई जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) का सदस्य रहा है. ऐक्टिविस्ट ने अशाई के कुछ ट्वीट्स को भी शेयर किया है जिसमें कश्मीरी युवाओं को भड़काने वाले पोस्ट हैं.

अल इस्कंदर के मुताबिक टोनी अशाई ने शाहरुख खान की ‘दुबई की बिल्डिंग और लॉस ऐंजिलिस के अपार्टमेंट’ की डिजाइन तैयार की थी. ऐक्टिविस्ट ने अपने ट्वीट के माध्यम से शाहरुख खान को टोनी अशाई जैसे ‘सांपों’ से सतर्क रहने की अपील भी की है.

कश्मीरी ऐक्टिविस्ट का दावा है कि टोनी अशाई की यूनिवर्सिटी ऑफ बफैलो (अमेरिका) में पढ़ाई का पूरा खर्च जेकेएलएफ ने उठाया था. उसने इटली में जेकेएलएफ की एक मीटिंग भी की थी. इस्कंदर का आरोप है कि अशाई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आएसआइ के पेरोल पर है.

इसे भी पढ़ें – कोरोना काल में एलोपैथ और होमियोपैथ पर आयुर्वेद पड़ा भारी, आयुर्वेद की कई दवा आउट ऑफ स्टॉक, ब्लैक मार्केटिंग की नौबत

फोटो में अनिल कपूर, करण जौहर दिखे अनील मसर्रत के साथ

ऐक्टिविस्ट के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अनिल कपूर, करण जौहर, सोनम कपूर जैसे दूसरे बॉलीवुड स्टार्स के ब्रिटेन में रह रहे भारत-विरोधी ऐक्टिविस्ट अनील मसर्रत के साथ तस्वीरें भी शेयर होने लगीं.

अनील मसर्रत ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के लिए ब्रिटेन में फंड जुटाया था. उसे पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और पाक आर्मी के पूर्व प्रवक्ता आसिफ गफूर का करीबी माना जाता है.

इसे भी पढ़ें – रिम्स से फरार हुआ था Corona पॉजिटिव मरीज, पुलिस ने पकड़ा

2 Comments

  1. I like what you guys are up also. Such intelligent work and reporting! Keep up the superb works guys I have incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my web site 🙂

  2. Very nice post. I just stumbled upon your weblog and wished to say that I have truly enjoyed surfing around your blog posts. In any case I will be subscribing to your feed and I hope you write again very soon!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button