
Jamshedpur : तीन दिनों के लिए जमशेदपुर दौरे पर आये कांग्रेस के झारखंड चुनाव प्रभारी और मध्यप्रदेश सरकार के वन मंत्री उमंग सिंघार ने गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा के बागी नेता सरयू राय रघुवर दास के लिए चुनौती हैं, काग्रेस के लिए नहीं.
उन्होंने बन्ना गुप्ता को डार्क हॉर्स की संज्ञा देते हुए कहा कि वह ऐन वक्त पर बाजी पलट सकते हैं.
सिंघार व झारखंड महिला कांग्रेस प्रभारी नीटा डिसूजा समेत तीन लोगों का दल जमशेदपुर में चुनावी तैयारियों के लिए पहुंचा है.
उमंग के साथ तीन दिनों में काग्रेसियों की कई बैठकें होंगी जिसमें जिला स्तर के सभी नेताओं की जवाबदेही तय होगी.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection : 1st फेज में KN त्रिपाठी सबसे अमीर कैंडिडेट, 189 में से 26 पर गंभीर आपराधिक मामले
गठबंधन की सरकार बनेगी
जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीट पर जीत का दावा करते हुए मंत्री उमंग सिंघार ने राज्य में गठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया.
उन्होंने दलील दी कि पांच साल से चल रहा भाजपा और आजसू का गठबंधन अलग हो गया लेकिन कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी लंबे समय से गठबंधन के फार्मूले पर सफलता से चल रहे हैं.
दूसरे राज्यों के चुनाव नतीजों से कांग्रेस में उत्साह है और इस बार डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाले को सिंगल इंजन पर रोकने में हमारा गठबंधन सफल होगा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में नक्सलवाद को लेकर गृह मंत्री का बयान और गृह मंत्रालय की रिपोर्ट अलग-अलग, आखिर माजरा क्या है?
सरयू राय को कोई समर्थन नहीं
सरयू राय को समर्थन देने की जेएमएम की अपील को सिरे से खारिज करते हुए मध्यप्रदेश सरकार के वनमंत्री ने कहा कि ये सब मीडिया की कही बातें हैं. न तो कांग्रेस सरयू राय को समर्थन दे रही हैं और ना ही आरजेडी और जेएमएम.
86 बस्ती पर उलझ गये हैं सीएम
86 बस्ती के मालिकाना हक के मामले में सीएम के बयान पर उमंग सिंघार ने कहा कि इस मुद्दे पर सीएम उलझते जा रहे हैं. अगर सीएनटी-एसपीटी एक्ट आदिवासियों के विकास के लिए है तो फिर उसी के आधार पर विकास करना चाहिए. इससे पल्ला झाड़ना क्यों?
झारखंड में पहले स्थानीय को प्रथमिकता मिलनी चाहिए और गठबंधन की सरकार गरीब, पिछड़ों और बेसहारों को उनका हक दिला कर रहेगी.
सोनिया, राहुल आयेंगे जमशेदपुर
बतौर स्टार प्रचारक सोनिया गांधी, एआइसीसी अध्यक्ष राहुल गांघी जमशेदपुर के दौरे पर आयेंगे. उमंग ने ये भी कहा कि इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता समेत कांग्रेस शासित राज्य के मंत्री भी कोल्हान में दिखाई देंगे.
उनका दौरा खत्म होते ही रिपोर्ट दिल्ली एआइसीसी को सौंपी जायेगी जिसके आधार पर स्टार प्रचारकों का शेड्यूल तय किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: बिना चुनावी मेनिफेस्टो जारी किये मैदान में हैं भाजपा, कांग्रेस, झामुमो और झाविमो




