JharkhandRanchi

रघुवर सरकार की सभी 20 सूत्री समितियां भंग, नहीं मान्य होंगे किसी भी तरह के निर्देश

Ranchi: हेमंत सरकार ने रघुवर सरकार में बनी सभी 20 सूत्री समितियों को भंग कर दिया है. इस बाबत सरकार की तरफ से मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीसी को चिट्ठी 29 जनवरी को ही लिख दी थी.

न्यूज विंग से बात करते हुए मुख्य सचिव डीके तिवारी ने बताया कि पहले की सरकार की तरफ से बनायी गयी सभी 20 सूत्री समितियों को भंग कर दिया गया है. इस समिति की तरफ से लिये गये सभी फैसले अमान्य होंगे.

इस बारे सभी जिलों के डीसी को सरकार की तरफ से चिट्ठी जारी कर दी गयी है. अब ऐसी ऐसी स्थिति में 20 सूत्री की कोई बैठक मान्य नहीं होगी. आदेश में कहा गया है कि अब भी जहां ऐसी बैठकें हो रही हैं, उन्हें बंद किया जाये.

इसे भी पढ़ें – क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारी शौचालयों का भौतिक सत्यापन करें: मुख्य सचिव

सरकारी कार्यालयों को पीपुल फ्रेंडली बनायें

इसके अलावा मुख्य सचिव ने सरकारी कार्यालयों को पीपुल फ्रेंडली बनाने को कहा है. उन्होंने कहा है कि किसी काम से कार्यालय आनेवाले आम लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ शौचालय, पेयजल की सुविधा मुहैया करायें. साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दें.

क्या थी 20 सूत्री समितियां

पिछड़े और निर्धन व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाना, केंद्र और राज्य सरकार के साथ जिला और प्रखंडों के बीच समन्वय बनाना. निगरानी एवं अनुश्रवण करना तथा विकासोन्मुख कार्य के लिए जन समुदाय को प्रेरित करना ही कमेटी का उद्देश्य है.

इसे भी पढ़ें – निगम के नये भवन में गड़बड़ियां, जुडको-निगम के बीच समन्वय की कमी, त्रुटियां सुधार कर 11 तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

20 सूत्री समिति के 20 सूत्र

  1. गरीबी उन्मूलन 2. जनशक्ति 3. किसान मित्र 4.श्रमिक कल्याण 5.खाद्य सुरक्षा 6.सबके लिए आवास 7. शुद्ध पेयजल 8.जन-जन का स्वास्थ्य 9.सबके लिए शिक्षा 10. अजजा, अजा, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण 11.महिला कल्याण 12.बाल कल्याण 13.युवा विकास 14.गांव सुधार 15.पर्यावरण संरक्षण व वन विकास 16. सामाजिक सुरक्षा 17. ग्रामीण सड़क 18. ग्रामीण उर्जा 19. छिड़ा क्षेत्र विकास और 20. ई शासन.

इसे भी पढ़ें – ऐसा झारखंड में ही संभव- अपने ही कार्यों की समीक्षा स्वयं कर रहे पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button