World

#Sudan : एलपीजी टैंकर में विस्फोट, 18 भारतीय सहित 23 लोगों की मौत, 130 से अधिक घायल

Khartoum :  सूडान में सिरामिक फैक्ट्री में मंगलवार को एलपीजी टैंकर में विस्फोट हो जाने से 23 लोगों के मारे जाने की खबर है,  जिसमें 18 भारतीय शामिल हैं.  खबरों के अनुसार इस घटना में 130 से अधिक लोग घायल हुए हैं.  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घटना की पुष्टि की है, आपातकालीन नंबर जारी किया है.

वहीं सूडान में मौजूद दूतावास ने बुधवार को बताया खार्तूम में सीला सिरामिक फैक्ट्री में हुई इस घटना में 16 भारतीय लापता थे. दूतावास ने बयान जारी कर बताया, ताजा रिपोर्ट के अनुसार 18 की मौत हुई है, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान की 629 लड़कियां दुल्हन बना कर चीनी नागरिकों को बेची गयीं, देह व्यापार में धकेला गया

सात भारतीय अस्पताल में है और चार की हालत नाजुक 

दूतावास ने लोगों के नाम जारी किये हैं बताया कि मृतकों की सूची में लापता लोग हो सकते हैं क्योंकि जल जाने के कारण शवों की पहचान नहीं हो पा रही है.  दूतावास ने अस्पताल में भर्ती, लापता और त्रासदी में संभवतः जिंदा बच गये भारतीयों की सूची जारी की.  आंकड़ों के अनुसार  सात भारतीय अस्पताल में है और चार की हालत नाजुक है.  जिंदा बचे 34 भारतीयों को सलूमी सिरामिक फैक्ट्री रेजिडेंस में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें : #Chhattisgarh : #ITBPCamp में एक जवान ने साथी जवानों पर फायरिंग की, छह की मौत, उसे भी मार गिराया गया

भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, सूडान की राजधानी खार्तूम के बाहरी इलाके में मौजूद सलूमी फैक्ट्री में त्रासदपूर्ण घटना होने की अभी-अभी जानकारी मिली.  कुछ भारतीय कामगारों की इसमें मौत हो गयी. कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए. मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं.

उन्होंने भारतीयों के लिए 24 घंटे के आपतकालीन नंबर जारी किया.  जयशंकर ने ट्वीट किया, दूतावास के प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे हैं.  24 घंटे का आपतकालीन हॉटलाइन नंबर +249-921917471 दूतावास द्वारा जारी किया गया है.  दूतावास सोशल मीडिया पर भी अपडेट्स शेयर कर रहा है.  हम कामगारों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

सूडान सरकार ने बताया कि इस घटना में 23 लोगों की मौत हो गयी और 130 से अधिक घायल हैं.  शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार  घटनास्थल पर आवश्यक सेफ्टी उपकरण नहीं होने के संकेत मिले हैं.  सरकार ने बताया, ज्वलनशील मटीरियल को अनुचित तरीके से रखा गया था, जिस वजह से आग फैल गयी.

इसे भी पढ़ें :  #LokSabha: : भाजपा सांसद का राहुल बजाज पर तंज, बजाज ग्रुप की चीनी मिलों पर किसानों  का 10 हजार करोड़ बकाया, डर लगेगा ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button